{"_id":"57c599414f1c1b473b2cafb9","slug":"ctu-bus-accident-killed-head-constable-was-due-to-retire-next-year","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे हेड कांस्टेबल पर चढ़ी बस, तोड़ा दम, अगले साल होने वाले थे रिटायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे हेड कांस्टेबल पर चढ़ी बस, तोड़ा दम, अगले साल होने वाले थे रिटायर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 30 Aug 2016 08:03 PM IST
विज्ञापन
Head Constable Killed in Accident
- फोटो : Amar Ujala
तेज रफ्तार सीटीयू बस की चपेट में आने से हेड कांस्टेबल की मौत हो गई। हादसा सेक्टर 27- 28 लाइट प्वाइंट के पास हुआ।जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह हेड कांस्टेबल केसर सिंह (47) ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहा था। जैसे ही वह सेक्टर 27-28 की लाइट प्वाइंट के पास पहुंचा तेज रफ्तार आती सीटीयू बस ने केसर सिंह के स्कूटर को टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही हेड कांस्टेबल गिर पड़ा और उसके सिर में गंभीर चोट लगी। वह लहूलुहान हो गया। पीसीआर ने मौके पर पहुंचकर उसको जीएमसीएच 32 में दाखिल करवाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सिर से खून ज्यादा बहने से हुई मौत
Accident
केसर सिंह आर्मी से रिटायर्ड होने के बाद चंडीगढ़ पुलिस में भर्ती हुआ था। पुलिस ने आरोपी बस ड्राइवर जसप्रीत सिंह के खिलाफ लापरवाही से बस चलाने और गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि केसर सिंह सेक्टर 42 स्थित पुलिस कालोनी में रहता था। वह सेक्टर 29 की ट्रैफिक लाइन में वायरलेस वर्कशाप में बतौर ड्राइवर तैनात था। सेक्टर 26 थाना पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनोें को सौैंप दिया।
मृतक केसर सिंह के बेटे सरबजीत सिंह ने बताया कि सोमवार रात को पिता नाइट ड्यूटी पर गए थे। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे पुलिस ने बताया कि उसके पिता का एक्सीडेंट हो गया है। जब वह अस्पताल में पहुंचे तो डॉक्टरों ने पिता के मरने की जानकारी दी।

एक साल बची थी ड्यूटी
accident
- फोटो : graphic
मृतक हेडकांस्टेबल केशर सिंह के बेटे सरबजीत ने बताया कि उनके पिता अगले साल रिटायर होने वाले थे। उनकी तबियत भी कुछ समय से खराब चल रही है। वहीं डाक्टरों ने बताता कि केशर सिंह के सिर में गंभीर चोट आई थी। जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई।
...तो बच सकती थी कांस्टेबल की जान
अगर रोड वन-वे नहीं होता तो कांस्टेबल की जान बच सकती थी। यह कहना था बेटे सरबजीत का। उसने कहा कि पिता की मौत वन-वे और सीटीयू बस चालक द्वारा तेज रफ्तार से बस चलाने से हुई है। पुलिस ने बताया कि पहले हुए सड़क हादसे के चलते एक सड़क को बंद कर दिया था।