{"_id":"f10fcff4966a1dcb28144d6598f2bcb7","slug":"ctu-bas-fare-free-on-ladies-at-rakshabandhan-festival-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए सीटीयू बसों में यात्रा मुफ्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए सीटीयू बसों में यात्रा मुफ्त
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
Updated Sat, 29 Aug 2015 10:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल और हरियाणा की तर्ज पर चंडीगढ़ प्रशासन ने भी इस बार रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीटीयू बसों में निशुल्क सफर का तोहफा दिया है। 29 अगस्त को महिलाओं से सीटीयू बसों में सफर करने पर कोई किराया नहीं लिया जाएगा। यह सुविधा सीटीयू ने एसी और नॉन एसी दोनों तरह की बसों में दी है।
विज्ञापन
पहली बार सीटीयू प्रशासन ने महिलाओं को यह सुविधा दी है। इस संबंध में यूटी प्रशासन ने आदेश जारी कर दिए हैं। अधिकारियों के अनुसार सीटीयू की 500 से अधिक बसों में शनिवार को महिलाएं सिर्फ चंडीगढ़ में इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगी। चंडीगढ़ से बाहर जाने वाली बसों में सुविधा नहीं दी गई है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि हरियाणा रोडवेज ने रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए इस बार 28 अगस्त दोपहर 12 बजे से 29 अगस्त रात 12 बजे तक सरकारी बसों में निशुल्क यात्रा का तोहफा दिया है। हरियाणा सरकार की बसों में 15 साल से कम उम्र के बच्चों की भी टिकट नहीं लगेगी।
विज्ञापन