फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Crowed in markets, Jam starts in one-way area

बाजारों में रौनक शुरू, वन-वे पर लगने लगा जाम

Tue, 10 Nov 2020 08:38 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 08:38 PM IST
विज्ञापन
Crowed in markets, Jam starts in one-way area
सेक्टर-19 मार्केट के सामने यातायात नियंत्रण करने को किया वनवे। - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। त्योहारी सीजन में जाम और पार्किंग की समस्या को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने वन-वे तो लागू कर दिया, लेकिन भीड़ बढ़ते ही जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। मंगलवार को सेक्टर-19, 22, 34, 15 में लोग जाम में फंसे दिखाई दिए। जल्दी निकलने के चक्कर में लोग जहां जगह मिली, उधर से गाड़ियां निकालने लगे। पार्किंग नहीं मिलने से लोग सड़क पर ही वाहन पार्क कर खरीदारी करने निकल पड़े।
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस ने जाम से निपटने के लिए भीड़भाड़ वाली मार्केट में वन-वे ट्रैफिक लागू किया है, लेकिन त्योहार नजदीक आते ही यह परेशानी का सबब बनने लगा है। ट्रैफिक पुलिस ने त्योहार के मद्देनजर शहर के अलग-अलग सेक्टरों में 33 पार्किंग स्थल बनाए हैं। यह पार्किंग अस्थायी रूप से मार्केट के आसपास की जगहों पर निशुल्क बनाई गई है।
विज्ञापन

त्योहारी सीजन में एसपी (ट्रैफिक) मनोज कुमार मीणा की अगुवाई में पार्किंग व यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने की योजना तैयार की गई है। सेक्टर-19, सेक्टर-22, सेक्टर-46, सेक्टर-17, सेक्टर-35, सेक्टर-42 समेत अन्य भीड़ भाड़ वाली मार्केट के आसपास ट्रैफिक पुलिस ने वन-वे व्यवस्था लागू की है। दुकानदारों को कोविड-19 के मानकों का पालन करने के साथ ग्राहकों को भी ध्यान रखने के लिए कहा गया है। ट्रैफिक पुलिसकर्मी अलग-अलग मार्केट में लाउडस्पीकर के माध्यम से भी लोगों को जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी से रखी जा रही नजर
एसपी मनोज कुमार मीणा के अनुसार त्योहार पर ट्रैफिक पुलिस अलर्ट है। सड़क पर रांग पार्किंग करने वालों के वाहन को जब्त किया जा रहा है। वाहन चालक से टोइंग के एक हजार और चालान के 300 रुपये मिलाकर 1300 रुपये लिए जा रहे हैं। इसके अलावा भीड़भाड़ वाली जगहों पर ट्रैफिक पुलिस के अलावा थाना पुलिस भी नजर रखे हुए हैं। पुलिस व्यस्त मार्केट और भीड़भाड़ वाले एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरे से भी लोगों पर नजर रख रही है।
इन जगहों पर कर सकते हैं वाहन पार्क
1- सेक्टर-8/बी गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल
2- सेक्टर-15/सी गुरुद्वारा साहिब के पास गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी हाई स्कूल
3- सेक्टर-22/ए गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकंडरी स्कूल व उसके सामने बने छोटा पार्क और सेक्टर-22/सी गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल
4- सेक्टर-18 गवर्नमेंट गर्ल मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल
5- सेक्टर-19/सी गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी और 19/डी गवर्नमेंट हाई स्कूल
6- सेक्टर-20/बी गवर्नमेंट गर्ल मॉडल स्कूल, सेक्टर -20डी गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल और गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल
7- सेक्टर 29/बी गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल, गवर्नमेंट हाई स्कूल और सेक्टर-29/ ए गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल
8- सेक्टर-30 गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल, सेक्टर 30/बी गुरु नानक खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल
9- मनीमाजरा गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल
10- सेक्टर-32/सी गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल
11- सेक्टर 34/सी गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल
12- सेक्टर-44 संजय पब्लिक स्कूल के पास खुली जगह पर, गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल
13- सेक्टर 46 गवर्नमेंट कॉलेज पार्किंग, सेक्टर 46/डी गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल
14- सेक्टर 35डी जीएमएसएस स्कूल, सेक्टर 35/सी गवर्नमेंट मॉडल स्कूल
15- सेक्टर-37/सी जीएमएच स्कूल और गवर्नमेंट मॉडल स्कूल
16- सेक्टर 38/डी जीएमएच स्कूल
17- सेक्टर-40/बी गवर्नमेंट मॉडल स्कूल और सेक्टर 40ए गवर्नमेंट मॉडल हाईस्कूल
18- सेक्टर-41/डी गवर्नमेंट मॉडल स्कूल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed