फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Crowds of children gathered to get vaccinated

टीका लगवाने के लिए बच्चों की उमड़ी भीड़, अस्पताल प्रशासन के छूटे पसीने

Sun, 01 May 2022 01:42 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Crowds of children gathered to get vaccinated
चंडीगढ़। जीएमएसएच-16 में बच्चों के टीकाकरण केंद्र पर शनिवार को अचानक सैकड़ों लाभार्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। इससे अस्पताल की ओपीडी में तीसरे तल पर बनाए गए केंद्र में संक्रमण से बचाव के मानकों की व्यवस्था ध्वस्त हो गई। अचानक से बच्चों और उनके अभिभावकों के काफी संख्या में एकत्र होने से अस्पताल प्रशासन भीड़ पर नियंत्रण करने में असफल हो गया। मौके पर उपस्थित कर्मचारियों ने इसकी सूचना तत्काल प्रशासनिक अधिकारियों को दी। इसके बाद भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अस्पताल प्रशासन को केंद्र पर टीका लगाने वाली टीमों की संख्या बढ़ानी पड़ी। 4 घंटे बाद स्थिति नियंत्रण में आई।
विज्ञापन

गौरतलब है कि प्रशासन की ओर से 4 मई के बाद स्कूलों में बिना टीका लगवाए बच्चों के प्रवेश पर रोक का निर्देश दे दिया गया है। इसे गंभीरता से लेते हुए अब अभिभावक काफी संख्या में अपने बच्चों को लेकर केंद्रों पर आ रहे हैं। इस बात की आशंका न होने के कारण अस्पताल प्रशासन ने पहले की तरह ही शनिवार को भी ओपीडी भवन के तीसरे तल पर बच्चों के टीकाकरण केंद्र में दो टीमें ही लगाई थीं, लेकिन काफी संख्या में बच्चों और उनके अभिभावकों के एकत्रित हो जाने से स्थिति बेकाबू हो गई। इसकी जानकारी होने पर अस्पताल प्रशासन को आनन-फानन में वहां तीन अतिरिक्त टीमें लगानी पड़ीं। इसके बाद तेजी से बच्चों का टीकाकरण शुरू हुआ।
विज्ञापन

बॉक्स
दो दिन विशेष अभियान
12 से 14 साल तक के बच्चों में टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन ने शनिवार और रविवार को विशेष टीकाकरण अभियान चलाया है। इसके अंतर्गत विभिन्न अस्पतालों व स्कूलों के साथ सुखना लेक पर भी टीका लगाने की व्यवस्था की गई है। इस दौरान जीएमएसएच 16 समेत अन्य जगहों पर बनाए गए केंद्रों पर भी सामान्य दिनों की तुलना में लाभार्थियों की संख्या ज्यादा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट-
अस्पताल में बनाए गए टीकाकरण केंद्र पर अचानक काफी संख्या में बच्चे अपने अभिभावकों के साथ पहुंच गए। इससे वहां भीड़ एकत्रित हो गई। इसकी सूचना मिलते ही केंद्र में टीकाकरण टीम की संख्या 2 से बढ़ाकर 5 कर दी गई। यह व्यवस्था रविवार को भी लागू रहेगी।
-डॉ. वीके नागपाल, चिकित्सा अधीक्षक जीएमएसएच 16
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed