फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Crops damage due to heavy rains in Patiala

Rain in Patiala: बारिश से धान के साथ गन्ने व मक्का को भी नुकसान, 30 हजार एकड़ पर बिछी फसल

Sun, 25 Sep 2022 07:55 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 25 Sep 2022 07:55 PM IST
सार

किसान नेता अवतार सिंह कौरजीवाला के मुताबिक जो फसल जमीन पर गिर गई है, उसकी कटाई हाथ से करानी पड़ेगी। इससे किसानों का लेबर का खर्च काफी बढ़ जाएगा। ऊपर से फसलों को उरली से बचाने के लिए स्प्रे करना पड़ेगा। सरकार को चाहिए कि किसानों को जल्द बढ़ी लागत व नुकसान का मुआवजा दिया जाए।

विज्ञापन
Crops damage due to heavy rains in Patiala
खेत में बिछी धान की फसल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के पटियाला जिले में बारिश से धान के साथ गन्ने व मक्का की फसल को भी काफी नुकसान पहुंचा है। करीब 30 हजार एकड़ रकबे पर फसल गिर गई हैं, जिससे किसान काफी निराश हैं। प्रभावित किसानों ने सरकार से जल्द से जल्द विशेष गिरदावरी करा मुआवजा देने की मांग की है। 

विज्ञापन


मुख्य खेतीबाड़ी अधिकारी हरिंदर सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि खासतौर से धान की फसलों को ज्यादा नुकसान हुआ है। बारिश पड़ने व ऊपर से हवाएं चलने से पकने को तैयार खड़ी धान की फसलें जमीन पर बिछ गई हैं। इससे फसलों की पैदावार पर असर पड़ेगा। उन्होंने माना कि तकरीबन सात से 10 फीसदी तक पैदावार कम हो सकती है। ऊपर से दाने की क्वालिटी पर भी इससे फर्क पर पड़ेगा। दाना काला पड़ने की आशंका है और साथ ही फसलों में बारिश की वजह से नमी भी ज्यादा होने से बेचने में दिक्कत आएगी। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार को इस सारी स्थिति से अवगत करा दिया गया है। अब आगे सरकार ही इस मामले में उचित कदम उठाएगी। पटियाला के गांव ककेपुर से किसान टहल सिंह ने बताया कि किसान पहले ही काफी निराश थे क्योंकि अक्तूबर 2021 में भी फसल बेमौसम बारिश के कारण काफी बर्बाद हो गई थीं। इस मुआवजे का सरकार ने अब तक भुगतान नहीं किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब मौसम की इस मार से किसान एक बार फिर से बेटों जैसी पाली अपनी फसलों को जमीन पर बिछी देखकर खून के आंसू बहा रहा है। उनकी मांग है कि जल्द से जल्द सरकार प्रभावित इलाकों में विशेष गिरदावरी करा मुआवजा दे। वरना किसानों के लिए अपने घरों को चलाना मुश्किल हो जाएगा। 


किसान नेता अवतार सिंह कौरजीवाला के मुताबिक जो फसल जमीन पर गिर गई है, उसकी कटाई हाथ से करानी पड़ेगी। इससे किसानों का लेबर का खर्च काफी बढ़ जाएगा। ऊपर से फसलों को उरली से बचाने के लिए स्प्रे करना पड़ेगा। सरकार को चाहिए कि किसानों को जल्द बढ़ी लागत व नुकसान का मुआवजा दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed