फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Criminals are cheating people in the name of military cantonments

हरियाणा: सैन्य छावनियों के नाम पर ऑनलाइन ठगी कर रहे अपराधी, सेना की खुफिया विंग अलर्ट

Sat, 24 Oct 2020 01:21 PM IST
ajay kumar मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 24 Oct 2020 01:21 PM IST
विज्ञापन
Criminals are cheating people in the name of military cantonments
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

ऑनलाइन ठगी के बढ़ते दौर में अपराधी सैन्य छावनियों के नाम पर भी ठगी करने से चूक नहीं रहे हैं। ये लोग खुद को विभिन्न सैन्य छावनियों का जवान व अफसर बताकर लोगों से ठगी कर रहे हैं। इस तरह कुछ मामले सामने आएं हैं जिसे लेकर न केवल सेना की खुफिया विंग अलर्ट हो गई है, बल्कि ऐसी शिकायतें सेना हाईकमान तक भी पहुंच रही हैं। इस पर सेना भी गंभीर है।

विज्ञापन


विभिन्न राज्यों में अपराधियों का ये गिरोह सक्रिय है और ऐसी वारदात हरियाणा में भी सामने आ चुकी हैं। अपराधियों ने हिसार आर्मी कैंट का नाम लेकर हजारों रुपये की ठगी की। इस तरह की घटनाओं को लेकर हरियाणा पुलिस भी सतर्क है, क्योंकि हरियाणा का ये मामला सिविल पुलिस के माध्यम से ही पकड़ में आया है। बताते चलें कि हरियाणा, पंजाब, हिमाचल व चंडीगढ़ में सेना की कई महत्वपूर्ण सैन्य छावनियां मौजूद हैं।
विज्ञापन


वैसे तो इन छावनियों की सुरक्षा चाक चौबंद हैं लेकिन ऑनलाइन ठगी करने वाले शातिर अपराधी लोगों को ठगने में इन सैन्य छावनियों के नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं। ये ठग खुद को छावनियों का जवान बताकर विभिन्न तरीकों से ठगी करते हैं। इसके साथ-साथ ये लोग सैनिक स्कूलों में भी दाखिला करवाने के नाम पर भी लोगों से ठगी करने में पीछे नहीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ-साथ विभिन्न माध्यमों से ये असामाजिक लोग सेना की छवि भी खराब करने की साजिशों में जुटे रहते हैं। इसी के मद्देनजर सेना की विशेष विंग भी सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों के माध्यम से लोगों को ऐसे असामाजिक तत्वों की करतूतों से जागरूक करने में जुटी हुई है।

महाराष्ट्र, कर्नाटक के बाद अब निशाने पर था हरियाणा

हरियाणा में हांसी पुलिस की सीआईए टीम ने पिछले दिनों एक शातिर ठग गिरफ्तार किया था। ये गिरोह महाराष्ट्र और कर्नाटक में 40 से अधिक वारदातें कर चुके हैं और अब हरियाणा इनके निशाने पर था। हांसी बाईपास पर स्थित द रायल विंग्स के शेखर लांबा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उन्हें किसी नंबर से फोन आया और खाना पैक करने के लिए कहा। 

उन्होंने उनके द्वारा बताए गए ऑर्डर के अनुसार खाना पैक करवा दिया। खाना पैक होने के बाद उसी नंबर पर फोन किया। तो फिर उस शख्स ने उनके होटल के अकाउंट के डेबिट कार्ड की फोटो व फ्रंट और बैक साइड फोटो मांगी। मगर उन्होंने फोटो देने से मना कर दिया। इसके बाद ठग ने पेटीएम नंबर मांगा और कहा कि वह हिसार आर्मी कैंट से बोल रहा है। 

आर्मी कैंट से ही पेमेंट आएगी जो कि पूरी तरह सुरक्षित होगी। इसके लिए आपके पास एक ओटीपी आएगा और वो बता देना। जैसे ही उनके पास ओटीपी आया तो उन्होंने उसे उस शख्स के साथ साझा किया। कुछ ही देर में उनके खाते से 12 हजार 999 रुपये कट गए। जब पेटीएम पास बुक में देखा तो पेमेंट एक कंपनी को गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed