फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Criminal incidents against women are continuously increasing in Punjab

Punjab: पंजाब में बढ़ रहे महिलाओं के साथ अपराध, आधी आबादी की सुरक्षा का संकल्प ही खोलेगा संसद की राह

Wed, 27 Mar 2024 09:20 AM IST
निवेदिता वर्मा विशाल पाठक, अमर उजाला, चंडीगढ़
विशाल पाठक, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 27 Mar 2024 09:20 AM IST
सार

पंजाब में 2,12,71,246 वोटर है, इनमें से 1,07,75,543 महिला वोटर हैं। ऐसे में महिला सुरक्षा लोकसभा चुनाव में एक बड़ा मुद्दा है।

विज्ञापन
Criminal incidents against women are continuously increasing in Punjab
महिला सुरक्षा - फोटो : पीटीआई

विस्तार

लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। नेताओं ने प्रदेश के हर मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाना शुरू दिया है। सत्ताधारी हो या विपक्ष हर कोई अपने मुद्दे और एजेंडा लेकर मतदाताओं को रिझाने में जुटा है, लेकिन पंजाब का सबसे बड़ा मुद्दा आज भी पूरा होने की बाट जोह रहा है। 
विज्ञापन


पंजाब में महिला सुरक्षा एक बड़ी मांग रही है। महिलाओं के प्रति आपराधिक घटनाएं पंजाब में लगातार बढ़ती जा रही हैं, इस पर अंकुश लगाने के लिए सरकारें कई प्रयास भी करती नजर आई हैं, लेकिन महिला सुरक्षा का संकल्प हर बार की तरह अधूरा जाता है। यही कारण है कि इस बार महिला सुरक्षा का संकल्प ही कई प्रत्याशियों के संसद की राह खोलेगा। 
विज्ञापन


एनसीआरबी की रिपोर्ट-महिलाओं का शारीरिक शोषण बढ़ा
एनसीआरबी-2023 की रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब में वर्ष 2022 में महिलाओं के प्रति शारीरिक शोषण बढ़ा है। वर्ष 2021 के मुकाबले 2022 में महिलाओं से शारीरिक शोषण मामलों में 10 प्रतिशत का इजाफा हुआ था। वर्ष 2022 में प्रदेश में दुष्कर्म के 517 मामले दर्ज किए गए। ये सभी 18 साल से अधिक उम्र की महिलाएं थीं। 2021 में यह आंकड़ा 464 था। 2022 में दुष्कर्म के प्रयास के 42 और 2021 में 60 मामले दर्ज किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2021 में 464 दुष्कर्म के मामले में 10 ऐसे मामले सामने आये थे, जहां पीड़िता की उम्र 18 साल से कम थी। 2022 में 1,478 मामले महिलाओं के अपहरण से जुड़े दर्ज किए गए थे, जोकि 2021 में 1,616 थे। 2022 में प्रदेश में 1,640 मामले महिलाओं के प्रति घरेलू उत्पीड़न के दर्ज किए गए, जो 2021 में 1,714 थे। 2022 में पंजाब में महिलाओं से जुड़े सभी प्रकार के आपराधिक मामलों की संख्या 5,572 दर्ज की गई, जबकि 2021 में यह आंकड़ा 5,662 दर्ज किया गया था।

पंजाब में आपराधिक घटनाएं
रिपोर्ट के अनुसार भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और विशेष और स्थानीय कानून (एसएलएल) के तहत पंजाब में कुल अपराध की घटनाएं 2021 में 73,581 थीं और 2022 में यह आंकड़ा 73,625 तक पहुंच गया। एनसीआरबी की रिपोर्ट के मुताबिक 2021 में 723 हत्या के मामले सामने आए थे। वहीं 2022 में 670 मामले सामने आए। हालांकि, राज्य में हिंसक अपराध भी 2021 में 6,322 से घटकर 2022 में 6,230 रह गए।


पंजाब में लगातार बढ़ रहा साइबर अपराध
पंजाब में साइबर अपराध भी लगातार बढ़ता जा रहा है। एनसीआरबी की रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2020 में एक लाख की आबादी पर 378, 2021 में 551 और 2022 में 697 साइबर अपराध के मामले दर्ज किए गए। पंजाब में साइबर अपराधी महिलाओं और बुजुर्गों को अपना निशाना बनाने में जुटे हैं।

पंजाब में अपराध से जुड़े अन्य आंकड़े
-वर्ष 2023 में पंजाब साइबर क्राइम की 19,252 शिकायतें दर्ज की गईं। 121,78,00,000 रुपये का फ्रॉड सामने आया था।
-पंजाब पुलिस ने एनजीओ प्रज्जवला के साथ मिलकर बीते 27 वर्षों में 27,500 महिलाओं को और लड़कियों को यौन गुलामी से बचाया।
-पंजाब में जल्द शुरू होंगे 28 नए साइबर सेल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed