{"_id":"578663b64f1c1ba64e13da71","slug":"criminal-complaint-filed-against-arvind-kejriwal-and-india-today-magazine","type":"story","status":"publish","title_hn":"निहंग वेश में दिखने पर केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ीं, कोर्ट में शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निहंग वेश में दिखने पर केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ीं, कोर्ट में शिकायत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
Updated Thu, 14 Jul 2016 10:12 AM IST
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें और बढ़ गई हैँ। उनके खिलाफ अपराधिक शिकायत दर्ज की गई हैं।
चंडीगढ़ की जिला अदालत में केजरीवाल और मैगजीन इंडिया टुडे के खिलाफ जिला अदालत में आपराधिक शिकायत दायर की गई है। कोर्ट में इस मामले पर सुनवाई के लिए अगली तारीख 14 जुलाई तय की गई है। विदित रहे कि इंडिया टुडे के कवर पेज पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ‘निहंग’ की पोशाक में तस्वीर प्रकाशित करने के बाद विवाद खड़ा हो गया था। वकील रविंद्र सिंह ने इस संबंध में बुधवार को चंडीगढ़ जिला अदालत में केजरीवाल और मैगजीन के खिलाफ आपराधिक शिकायत दायर की।
इसमें तस्वीर के माध्यम से सिखों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने को लेकर आईपीसी की धारा 295(ए) के तहत कार्रवाई की मांग की गई है। वकील का कहना है कि केजरीवाल से पूछा जाना चाहिए कि क्या संबंधित तस्वीर को प्रकाशित करते समय उनकी मंजूरी ली गई थी या उन्हें इस बारे में कुछ पता नहीं था। शिकायत पर ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की कोर्ट ने सुनवाई के लिए 14 जुलाई की तारीख तय की गई है।