{"_id":"ba86295d518c966b210acfad9c603929","slug":"youth-tried-to-rape-young-girl-in-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":"राह चलती युवती से दुराचार की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राह चलती युवती से दुराचार की कोशिश
अमर उजाला, मोहाली
Updated Thu, 07 Nov 2013 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देर शाम अपनी सहेली से मिलने पैदल जा रही एक युवती से एक युवक ने दुराचार की कोशिश की। आरोपी युवती का मुंह बंद कर उसे पास की झाड़ियों में ले गया। इसी बीच युवती ने शोर मचा दिया।
युवती की आवाज सुनकर वहां से गुजर रहे लोगों ने युवक को काबू कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन निवासी एक युवती (23) सेक्टर-66 में पीजी में रह रही थी। बुधवार देर शाम वह अपनी सहेलियों से मिलने के लिए फेज-11 पैदल जा रही थी। जब वह सेक्टर 66-67
के डिवाडिंग रोड पर पहुंची तो एक युवक ने पीछे से आकर उसे पकड़ लिया।
वह उसका मुंह बंद कर पास की झाड़ियों में ले जाने लगा। लड़की ने छूटने का प्रयास किया और शोर मचाना शुरू कर दिया। वहां से गुजर रहे लोगों ने लड़की के चिल्लाने की आवाज सुन इकट्ठा हो गए। इसी बीच आरोपी वहां से भाग गया।
विज्ञापन
लोगों ने आरोपी का पीछा कर उसे काबू कर लिया। मौके पर थाना फेज-11 की पुलिस भी पहुंच गई। रात करीब नौ बजे पुलिस ने युवक के खिलाफ पर्चा दर्ज करने की कार्रवाई की।
आरोपी की पहचान जसविंदर निवासी गांव मौली बैदवान के रूप में हुई है। युवक माली का काम करता है। थाना फेज-11 के एसएचओ जरनैल सिंह ने पर्चा दर्ज करने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है।