फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Youth murdered in his own house under suspicious circumstances in Batala

बटाला: संदिग्ध हालात में युवक की अपने ही घर में हत्या, चारपाई पर पड़ी मिली लाश, अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज

Tue, 15 Mar 2022 05:26 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 15 Mar 2022 05:26 PM IST
सार

पंजाब के बटाला में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हत्या की वजह का भी पता नहीं चल सका है। 

विज्ञापन
Youth murdered in his own house under suspicious circumstances in Batala
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

संदिग्ध हालात में एक युवक की उसके ही घर में हत्या कर दी गई। घटना बटाला के क्षेत्र बोदे दी खूही की है। मंगलवार को सुबह 11 बजे के करीब हत्या के बारे में तब पता चला जब मृतक का भाई उसके घर गया और देखा कि उसके सिर में घाव थे और वह मृत अवस्था में पड़ा था। मंगलवार दोपहर बाद पुलिस को इस हत्या के बारे में सूचित किया गया। 

विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बटाला के सिविल अस्पताल भेज दिया है। वहीं पुलिस ने अज्ञात लोगों पर हत्या का मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान मनदीप सिंह(34) निवासी बोदे दी खूही बटाला के रूप में हुई है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। 
विज्ञापन


मनदीप सिंह के भाई गुरप्रीत सिंह निवासी बोदे दी खूही ने बताया कि मंगलवार को करीब 11 बजे वह अपने भाई मनदीप के घर गया और उसे चारपाई पर पड़ा देख उसे जगाने की कोशिश की लेकिन उसे सांस नहीं आ रही थी। उसके सिर पर गहरे घाव थे, जिससे लगता है कि किसी चीज से हमला करके उसके भाई की हत्या की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उसका भाई मनदीप का तलाक हो गया था और लड़की ने दूसरी जगह शादी भी कर ली थी। इसके बाद मनदीप सिंह को धमकाया जाने लगा था और उसका भाई मनदीप इसे गंभीरता से न लेते हुए इन धमकियों को महज शरारत समझता था। अब इस बात का पता नहीं चल रहा है कि उसके भाई की हत्या किसने और क्यों की है। इस संबंध में थाना सिविल लाइन के प्रभारी जसपाल सिंह ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच पड़ताल में इस अंधे कत्ल की गुत्थी को जल्द ही सुलझाकर आरोपियों का पता लगाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed