फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Youth murdered in Batala of Punjab

Punjab Crime News: बटाला में हत्या, बरनाला में पेट्रोल पंप मालिक ने चलाईं गोलियां, अमृतसर में भी फायरिंग

Fri, 08 Jul 2022 09:18 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर/बरनाला/बटाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर/बरनाला/बटाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 08 Jul 2022 09:18 PM IST
सार

बरनाला में पक्का कॉलेज रोड पर स्थित पेट्रोल पंप मालिक संजू बांसल ने सीएनजी डलवाने आए ग्राहक पर लाइसेंसी रिवॉल्वर से आठ गोलियां चला दीं। त्रिलोक सिंह को दो गोलियां लगीं, जिन्हें सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया।

विज्ञापन
Youth murdered in Batala of Punjab
मृतक रोहित की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बटाला के भंडारी मोहल्ला के बाहर मामूली तकरार के बाद एक व्यक्ति ने एक युवक की लोहे की किरच मारकर हत्या कर दी। घटना गुरुवार देर रात की है। वहीं बटाला सिटी पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस बात का पता नहीं चल सका कि दोनों के बीच तकरार किस बात को लेकर हुई थी। 

विज्ञापन


मृतक की पहचान ड्राइवर रोहित कुमार के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर बटाला के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक रोहित कुमार के भाई राकेश कुमार निवासी भंडारी मोहल्ला बटाला ने बताया कि गुरुवार की देर रात को किसी व्यक्ति ने उसके भाई रोहित कुमार को घर से बाहर बुलाया और उसका भाई उक्त व्यक्ति के साथ बाहर चला गया। इसके बाद उसके भाई और दूसरे व्यक्ति में किसी बात को लेकर तकरार हो गया। 
विज्ञापन


इसी के चलते उक्त व्यक्ति ने उसके भाई रोहित को किरच मार गंभीर घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया। जब घायल अवस्था में रोहित को बटाला के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया तो वहां के डॉक्टरों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया। वहीं इस संबंध में थाना सिटी के एसएचओ टीपी सिंह गोराया ने बताया कि थाना सिटी में मृतक के भाई राकेश कुमार के बयान पर आरोपी निर्मल बाबा उर्फ करण निवासी योगियां मोहल्ला बटाला के खिलाफ हत्या का मामला दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बरनाला: पेट्रोल पंप मालिक ने ग्राहक पर चलाईं गोलियां
बरनाला में पक्का कॉलेज रोड पर स्थित पेट्रोल पंप मालिक संजू बांसल ने सीएनजी डलवाने आए ग्राहक पर लाइसेंसी रिवॉल्वर से आठ गोलियां चला दीं। त्रिलोक सिंह को दो गोलियां लगीं, जिन्हें सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। गंभीर हालत देख उन्हें डीएमसी लुधियाना रेफर कर दिया गया है। 

पुलिस ने पिता-पुत्र पर मामला दर्जकर लिया है। पिता संजू को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बेटा उत्तम बांसल फरार है। डीएसपी सतवीर सिंह और थाना सिटी-1 प्रभारी बलजीत सिंह ढिल्लों टीम के साथ मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने बताया कि मिठाई की दुकान करने वाले त्रिलोक सिंह शुक्रवार शाम करीब चार बजे टैंपो में सीएनजी डलवाने आए थे। टंकी का ढक्कन खोलने पर पंप मालिकों व करिंदों से झगड़ा हो गया। 

पंप वालों ने त्रिलोक सिंह का टैंपों वहीं खड़ा करवा लिया। इसके बाद त्रिलोक सिंह थाने में रिपोर्ट लिखवाने चले गए। बाद में पंप मालिक भी थाने पहुंच गए। जब त्रिलोक सिंह पंप से अपना टैंपो लेने गया तो संजू बांसल ने बेटे उत्तम बांसल के साथ मिलकर भरे बाजार त्रिलोक सिंह पर फायरिंग कर दी। संजू बांसल ने कहा कि त्रिलोक सिंह अपने साथियों को लेकर उनके बेटे पर हमला करने आया था। आत्मरक्षा में गोलियां चलानी पड़ीं। एसएसपी संदीप मलिक ने कहा कि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।  

पैसों के विवाद में दुकानदार ने चलाई गोली
अमृतसर के इस्लामाबाद थानाक्षेत्र के चौक में शुक्रवार शाम पैसों के विवाद में दो दुकानदार भिड़ गए। इस दौरान एक दुकानदार ने हवाई फायर कर दिया। एसीपी सरबजीत सिंह ने बताया कि घटनास्थल के आसपास के इलाकों से सीसीटीवी फुटेज ली जा रही है। हरीपुरा निवासी गुरमीत सिंह ने बताया कि सन्नी इस्लामाबाद में उनकी चिकन की दुकान है। उन्होंने कुछ पैसे सन्नी को उधार दिए थे। कई बार पैसे मांगने के बाद भी सन्नी ने नहीं लौटाए। शुक्रवार को वह अपने तीन साथियों के साथ सन्नी के पास पैसे लेने पहुंचे थे। इस बीच सन्नी ने पहले उनके साथ गाली गलौज की और फिर हाथापाई शुरू कर दी। इस दौरान सन्नी ने हवाई फायर किया और फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed