{"_id":"642c56dda314500bd1018c45","slug":"youth-killed-in-love-affair-in-tarn-taran-of-punjab-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tarn Taran News: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, ट्यूबवेल के कमरे में मिली लाश, पांच के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Tarn Taran News: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, ट्यूबवेल के कमरे में मिली लाश, पांच के खिलाफ केस दर्ज
Tue, 04 Apr 2023 10:28 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 04 Apr 2023 10:28 PM IST
सार
थाना वल्टोहा के प्रभारी हरजीत सिंह ने बताया कि मृतक की मां जसबीर कौर की शिकायत पर जसपाल सिंह, सुखचैन सिंह, सुखविंदर कौर, अमरजीत सिंह और कुलविंदर कौर के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के तरनतारन जिले में प्रेम प्रसंग में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। वल्टोहा थाने की पुलिस ने मृतक युवक की मां की शिकायत पर दो महिलाओं समेत पांच व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
गांव कोटली वसावा सिंह की रहने वाली जसबीर कौर पत्नी बलबीर सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है कि उनके बेटे रणजीत सिंह खेती का काम करता था। उसकी एक लड़की के साथ दोस्ती थी। इस संबंध में लड़की के पिता और उन्य रिश्तेदारों ने करीब 15 दिन पहले उसके बेटे को रास्ते में रोककर जान से मारने की धमकी दी थी और उसका मोबाइल फोन छीन लिया था।
विज्ञापन
जसबीर कौर ने पुलिस को बताया कि एक अप्रैल को शाम साढ़े चार बजे उसका बेटा मोटरसाइकिल से निकला था और घर वापस नहीं लौटा। उसकी सभी रिश्तेदारी में तलाश की। इसके बाद दो अप्रैल की रात रणजीत सिंह का शव गांव के ट्यूबवेल वाले कमरे से बरामद हुआ। इस संबंध में थाना वल्टोहा के प्रभारी हरजीत सिंह ने बताया कि मृतक की मां जसबीर कौर की शिकायत पर जसपाल सिंह, सुखचैन सिंह, सुखविंदर कौर, अमरजीत सिंह और कुलविंदर कौर के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन