{"_id":"636b1f9122922f12c53e3633","slug":"youth-injured-in-firing-in-tohana-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tohana News: सब्जी खरीद रहे युवक पर फायरिंग, पीठ पर लगी गोली, अग्रोहा मेडिकल कॉलेज भेजा गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Tohana News: सब्जी खरीद रहे युवक पर फायरिंग, पीठ पर लगी गोली, अग्रोहा मेडिकल कॉलेज भेजा गया
Wed, 09 Nov 2022 09:06 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना (फतेहाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना (फतेहाबाद)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 09 Nov 2022 09:06 AM IST
सार
डीएसपी शाकिर हुसैन ने बताया कि पुलिस के पास सूचना आई थी कि वाल्मीकि चौक पर सागर नाम के व्यक्ति को गोली मारी गई है। घटनास्थल का जायजा लेने के बाद सागर के भाई विनोद के बयान पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
घायल युवक।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
टोहाना के वाल्मीकि चौक पर मंगलवार की रात सब्जी खरीद रहे युवक पर तीन बाइकों में सवार नौ युवकों ने फायरिंग कर दी। गोली सागर नामक युवक की पीठ में लगी। उसे घायल अवस्था में नागरिक अस्पताल ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पाकर कार्यवाहक एसपी पूजा वशिष्ठ मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने घायल सागर के भाई विनोद के बयान पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विनोद कुमार ने बताया कि वे किला मोहल्ले के रहने वाले हैं। रात को वह अपने दोस्त रजत, भाई सागर के साथ सब्जियां खीरीदने वाल्मीकि चौक पर आया था। कुछ देर बाद तीन बाइक पर सवार होकर नौ युवक वहां आ धमके। आते ही उसके भाई सागर की तरफ तीन फायर किए। एक गोली उसके भाई की पीठ में लगी। इसके बाद घायल भाई को अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
उसने बताया कि बाइक सवार दमकोरा का रहने वाला सुनील व गांव कनहड़ी का शुभम था। उन्होंने भाई को जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। वहीं एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि वह एक दुकान से मिठाई खरीद रहा था कि अचानक से तीन फायर होने की आवज सुनाई दी। गोली एक व्यक्ति के पीठ में लगी है। डीएसपी शाकिर हुसैन ने बताया कि पुलिस के पास सूचना आई थी कि वाल्मीकि चौक पर सागर नाम के व्यक्ति को गोली मारी गई है। घटनास्थल का जायजा लेने के बाद सागर के भाई विनोद के बयान पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन