{"_id":"6369deed5995962cb218dfd7","slug":"youth-injured-in-firing-in-charkhi-dadri","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: रुपयों के लेन-देन में फायरिंग, घायल युवक पीजीआई रोहतक भेजा गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Charkhi Dadri News: रुपयों के लेन-देन में फायरिंग, घायल युवक पीजीआई रोहतक भेजा गया
Tue, 08 Nov 2022 10:17 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 08 Nov 2022 10:17 AM IST
सार
पुलिस सूत्रों के अनुसार फायरिंग चिड़िया निवासी युवकों ने की है और उनकी तलाश में पुलिस जुट गई है। घायल के पुलिस बयान दर्ज होने के बाद ही पता चल पाएगा कि कितने रुपयों का लेन-देन था।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
चरखी दादरी सदर थाना क्षेत्र के भागवी गांव में सोमवार रात फायरिंग का मामला सामने आया है। हमले में गांव निवासी एक युवक को गोली लगी हैं और उसे प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। फिलहाल घायल के बयान दर्ज नहीं हुए है और पुलिस ने अपने स्तर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में फायरिंग का कारण रुपयों का लेन-देन बताया जा रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सोमवार रात करीब 12 बजे भागवी में गोलियां चलीं। बताया जा रहा है गोलियां भोलू नामक युवक के पैर में लगी हैं और तीन गोलियां लगने से घायल भोलू को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। हालांकि अब उसकी हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों के अनुसार फायरिंग चिड़िया निवासी युवकों ने की है और उनकी तलाश में पुलिस जुट गई है। घायल के पुलिस बयान दर्ज होने के बाद ही पता चल पाएगा कि कितने रुपयों का लेन-देन था।
विज्ञापन