फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Youth hospitalized after injured in firing in Ludhiana

Ludhiana: रेस्तरां में खाने का बनाया बहाना, समझौता करने जा रहे थे युवक, मगर दूसरे पक्ष ने पहले ही मार दी गोली

Mon, 06 Mar 2023 06:23 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 06 Mar 2023 06:23 PM IST
सार

घायल निखिल की हालत अभी गंभीर बनी है। थाना फोकल प्वाइंट के एसएचओ अमनदीप सिंह बराड़ ने बताया मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Youth hospitalized after injured in firing in Ludhiana
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रेस्तरां में खाने के बहाने कुछ युवक शेरपुर इलाके में रहने वाले निखिल को अपने साथ टैक्सी में लेकर गए। रास्ते में दूसरे पक्ष के साथ झगड़ा था तो उन्होंने गोली चला दी। गोली निखिल के सिर में जा लगी। उसे फोर्टिस अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

विज्ञापन


गोली चलने की सूचना मिलते ही आलाधिकारी और थाना फोकल प्वाइंट पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने निखिल को घर से बुलाकर ले जाने वाले युवकों से पूछताछ शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। युवकों ने निखिल को घर से ले जाने के बाद बताया कि उनका झगड़ा हो गया था तो वह समझौता करने जा रहे थे। निखिल ने जिद्द की और गाड़ी घर पर मुड़वा ली। इसी दौरान दूसरी तरफ से आई गाड़ी में सवार युवकों ने गोली चला दी।
विज्ञापन


निखिल के चाचा राजू शेरपुरिया ने बताया कि निखिल के पिता नरेश कुमार एक निजी फैक्टरी में ड्राइवरी करते हैं। निखिल खुद 12वीं कक्षा के पेपर दे रहा है। रविवार को निखिल के दोस्तों का किसी के साथ झगड़ा हो गया था। देर शाम उसके दोस्त आए और निखिल को यह बोले कि कोहाड़ा के पास रेस्तरां में खाना खाने चलना है। वह उसे जबरदस्ती साथ ले गए। इसके बाद रास्ते में निखिल को पता चला कि उनका किसी के साथ झगड़ा हुआ है। दोनों पक्षों का कोहाड़ा के पास समझौता होना था। समझौते के बाद सब दोस्त रेस्तरां जाएंगे। निखिल की हालत अभी गंभीर बनी है। थाना फोकल प्वाइंट के एसएचओ अमनदीप सिंह बराड़ ने बताया मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहन को छेड़ने का किया विरोध, युवकों ने की मारपीट
एक अन्य मामले में लुधियाना के ही जनकपुरी इलाके में सोमवार की दोपहर को उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब कुछ युवको ने एक छात्र के साथ मारपीट की। इलाके के लोगों ने इसकी जानकारी थाना डिविजन दो की पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने से पहले हमलावर फरार हो चुके थे। पुलिस ने हमलावरों का पता लगाना शुरु कर दिया है।


घायल छात्र ने बताया कि वह इलाके में ही स्थित एक स्कूल में पढ़ता है। कुछ युवक उसकी बहन के साथ कुछ दिनों से छेड़छाड़ करते थे। इसका वह विरोध कर रहा था। कुछ दिन पहले मिनी रोज गार्डन में भी उसकी बहन के साथ छेड़छाड़ की गई थी। इसी बात पर उसकी हमलावरों के साथ रंजिश थी। इसी रंजिश के कारण तीन से चार हमलावरों ने उस पर हमला किया है। बदमाशों ने पहले स्कूल के बाहर उसके साथ मारपीट की। जब कुछ साथी छुड़वाने आए तो उन्हें भी पीटा। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed