फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Youth died in suspicious condition in restaurant bathroom in Kapurthala

Punjab: रेस्टोरेंट के बाथरूम में घुसे दो युवक, कुछ देर बाद एक युवक तेजी से भागा, मालिक ने देखा तो उड़े होश

Mon, 27 Feb 2023 10:47 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 27 Feb 2023 10:47 PM IST
सार

लगभग 18 मिनट बाद एक युवक तेजी से बाहर निकल कर भागा। संदेह होने पर रेस्टोरेंट मालिक ने जब देखा तो बाथरूम में एक युवक बेसुध हालत में पड़ा था। सूत्रों के अनुसार आशंका है कि युवक की मौत नशे से हुई है।

विज्ञापन
Youth died in suspicious condition in restaurant bathroom in Kapurthala
सीसीटीवी में दिखे दोनों युवक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के कपूरथला में सुल्तानपुर लोधी रोड पर स्थित एक रेस्टोरेंट के बाथरूम में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार एक युवक के बेसुध होने के बाद उसका साथी फरार हो गया। रेस्टोरेंट मालिक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बेहोश युवक को सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


जांच अधिकारी इशरू प्रसाद ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर शवगृह में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। उनके अनुसार सोमवार की देर शाम साहिल भट्टी उर्फ चिंटू पुत्र हरमेश लाल निवासी औजला फाटक अपने साथी युवक के साथ सुल्तानपुर लोधी रोड से शहर की तरफ आ रहा था कि अचानक वह दोनों नजदीक के एक रेस्टोरेंट के बाथरूम में चले गए। लगभग 18 मिनट बाद एक युवक तेजी से बाहर निकल कर भागा। संदेह होने पर रेस्टोरेंट मालिक ने जब देखा तो बाथरूम में एक युवक बेसुध हालत में पड़ा था। सूत्रों के अनुसार आशंका है कि युवक की मौत नशे से हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed