फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Youth died due to drug overdose in Ludhiana of Punjab

नशा बना नासूर: ओवरडोज से हुई नौजवान की मौत, भड़के ग्रामीण बोले- पुलिस को सब मालूम, एक्शन नहीं लेती

Sun, 12 Mar 2023 07:19 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 12 Mar 2023 07:19 PM IST
सार

गांव के लोगों ने पुलिस के प्रति गुस्सा भी जाहिर किया। लोगों का आरोप है कि इलाके में नशा बिक रहा है और कोई भी इसकी सुध नहीं ले रहा। पुलिस को कई बार शिकायत दी गई लेकिन कुछ नहीं हुआ। इलाका विधायक हरदीप सिंह मुंडियां को भी जानकारी दी गई थी लेकिन फिर भी कोई हल नहीं हुआ।

विज्ञापन
Youth died due to drug overdose in Ludhiana of Punjab
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब में नशा नासूर बनता जा रहा है। इससे होने वाली मौतों का सिलसिला जारी है। रविवार को लुधियाना जिले गांव चौंता में नशे की ओवरडोज से एक युवक की मौत हो गई। युवक का शव गांव के सरकारी स्कूल के बाहर मिला। राहगीरों ने शव देखकर जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने जांच की तो मृतक के पास एक सिरिंज मिली है। आशंका है कि युवक ने नशे का टीका लिया और ओवरडोज से उसकी जान चली गई। पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। 

विज्ञापन


समाजसेवी दियाल सिंह मंड ने बताया कि गांव का ही 30 वर्षीय युवक दीशा पिछले एक साल से नशे का आदी था और मजदूरी करता था। उसका पिता भी मजदूर है और कई बार उसका इलाज करवाया गया। मगर वह पिछले कुछ दिन से फिर से नशा करने लगा था। रात को वह घर से बिना बताए ही चला गया और सुबह उसका शव स्कूल के बाहर मिला। सुबह करीब छह बजे लोग काम के लिए बाहर निकले तो स्कूल के गेट पर शव पड़ा देखा। 
विज्ञापन


गांव के लोगों ने पुलिस के प्रति गुस्सा भी जाहिर किया। लोगों का आरोप है कि इलाके में नशा बिक रहा है और कोई भी इसकी सुध नहीं ले रहा। पुलिस को कई बार शिकायत दी गई लेकिन कुछ नहीं हुआ। इलाका विधायक हरदीप सिंह मुंडियां को भी जानकारी दी गई थी लेकिन फिर भी कोई हल नहीं हुआ। अब गांव के लोगों ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से नशा बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंजीत कौर ने कहा कि गांव में बड़े स्तर पर धरने तक लग चुके हैं लेकिन नशा नहीं रुक रहा। लोगों के मुताबिक पुलिस कर्मचारियों की मिलीभगत है। यही वजह है कि नशा तस्करों को गांव में पकड़ा नहीं जाता। चौंता गांव के सरकारी स्कूल के बाहर सरेआम नशा बिकता है। गांव निवासी सुक्खन सिंह ने बताया कि थाना साहनेवाल पुलिस की लापरवाही है। पुलिस को कई बार लोगों ने शिकायत दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। कई बार नशा तस्करों को लोगों ने पकड़ा भी है लेकिन पुलिस उन्हें छोड़ देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed