फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Youth died after being shot at birthday party in Jalandhar

Jalandhar News: बर्थडे पार्टी में हुआ झगड़ा, गोली लगने से एनआरआई की मौत, एक युवक घायल

Sun, 10 Dec 2023 10:30 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 10 Dec 2023 10:30 AM IST
सार

थाना रामामंडी की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटना वाली जगह से गोली के खोल बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि रिजार्ट का मालिक भी घटनास्थल से फरार हो गया है।

विज्ञापन
Youth died after being shot at birthday party in Jalandhar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के जालंधर में तलहण रोड पर स्थित ढिल्लों रिसार्ट में उस समय मातम छा गया जब एक जन्मदिन पार्टी में गोली चलने से एक एनआरआई युवक की मौत हो गई। इस फायरिंग में एक युवक बुरी तरह से घायल हो गया। उसे रामामंडी के जोहल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मृतक की पहचान रामामंडी के प्रोफेसर कॉलोनी के रहने वाले दलजीत सिंह के रूप में हुई है जो कि एक एनआरआई बताया जा रहा है। 

विज्ञापन


गोली चलाने वाले आरोपी रिसार्ट से फरार हो गए थे। उधर, थाना रामामंडी की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटना वाली जगह से गोली के खोल बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि रिजार्ट का मालिक भी घटनास्थल से फरार हो गया है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक यह घटना उस समय हुई जब रिजार्ट में जन्मदिन की पार्टी चल रही थी। इस पार्टी में कुछ रिश्तेदारों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ गया कि एक व्यक्ति ने रिवाल्वर से रिश्तेदार के सिर पर गोली मार दी। जब एक युवक उक्त रिश्तेदार को बचाने आया तो उक्त व्यक्ति ने उस युवक पर भी गोली चला दी। घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने रिजॉर्ट के अंदर लगे सीसीटीवी की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मामले में हत्या, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed