फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Youth commits suicide in toilet of Chandigarh Ajmer Garib Rath train

Haryana: चंडीगढ़-अजमेर गरीब रथ ट्रेन के शौचालय में युवक ने लगाई फांसी, नहीं हुई पहचान, बैग में मिला ये सामान

Mon, 04 Dec 2023 07:43 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कालका (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कालका (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Mon, 04 Dec 2023 07:43 PM IST
सार

शौचालय के अंदर एक युवक गमछे के सहारे लटका मिला। जांच करने पर वह मृत पाया गया। उल्लेखनीय है कि चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य चलने के कारण चंडीगढ़-अजमेर गरीब रथ की वॉशिंग कालका में होती है।

विज्ञापन
Youth commits suicide in toilet of Chandigarh Ajmer Garib Rath train
मामले की जांच करने पहुंची जीआरपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चंडीगढ़-अजमेर गरीब रथ के शौचालय में सोमवार को एक युवक ने गमछे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृत युवक के पास कोई पहचानपत्र या टिकट नहीं मिलने से अभी उसकी पहचान नहीं हो सकी है। युवक की उम्र करीब 28 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। घटना का पता तब चला जब ट्रेन को चंडीगढ़ से वॉशिंग के लिए कालका ले जाया जा रहा था। 

विज्ञापन


पुलिस ने युवक के शव को कालका के सब डिविजल अस्पताल (एसडीएच) के शवगृह में रखवाया है। उसके पास से कुछ सामान भी मिला है। जीआरपी ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जीआरपी के अनुसार सोमवार सुबह चंडीगढ़-अजमेर गरीब रथ चंडीगढ़ से कालका रेलवे स्टेशन की तरफ आ रही थी। चंडीमंदिर से गुजरने के दौरान एक अन्य ट्रेन के आगे गोवंश के आने की वजह से सिग्नल लाल कर दिया गया था। इससे गरीब रथ रुक गई। 
विज्ञापन


इसी दौरान ट्रेन की जांच करते वक्त अटेंडेंट को कोच नंबर जी-14 का शौचालय बंद मिला। आवाज देने पर अंदर से किसी ने जवाब भी नहीं दिया। अटेंडेंट ने इसकी जानकारी गार्ड को दी। फिर इलेक्ट्रिकल स्टाफ को सूचित किया गया। सुबह 8:45 बजे ट्रेन जब कालका रेलवे स्टेशन पहुंची तो जीआरपी की मौजूदगी में शौचालय का दरवाजा खोला गया। अंदर एक युवक गमछे के सहारे लटका मिला। जांच करने पर वह मृत पाया गया। उल्लेखनीय है कि चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य चलने के कारण चंडीगढ़-अजमेर गरीब रथ को वॉशिंग के लिए कालका भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अभी मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। उसके पास से एक बैग मिला है, जिसमें कंबल, टूथपेस्ट और कुछ पैसे हैं। शव को 72 घंटे के लिए कालका अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। मामले की जांच की जा रही है। - सतपाल सिंह, एसएचओ, जीआरपी कालका।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed