फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Youth brutally murdered with sharp weapon in Ludhiana

खौफनाक: स्कूटी गिरने पर हंसने लगा व्यक्ति, आगबबूला युवकों ने वहीं पर भाई को बेरहमी से मार डाला

Tue, 26 Dec 2023 06:40 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 26 Dec 2023 06:40 PM IST
सार

स्कूटी गिरने पर एक व्यक्ति का हंसना इतना नागवार लगा कि आरोपियों ने पहले उसकी पिटाई की। बाद में बीच बचाव करने पहुंचे भाई की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैली है। मामला पंजाब के लुधियाना जिले का है।

विज्ञापन
Youth brutally murdered with sharp weapon in Ludhiana
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लुधियाना के ढंढारी कलां इलाके में सोमवार देर रात एक्टिवा सवार तीन युवकों ने बीच सड़क पर एक युवक की तेजधार हथियार से निर्मम हत्या कर दी। आरोपियों मामूली बात पर वारदात को अंजाम दिया। दरअसल, किसी बात पर मृतक के भाई के साथ आरोपियों का विवाद हो गया था। मृतक युवक गुरप्रीत सिंह बीच बचाव करने गया तो आरोपियों ने तेजधार हथियार से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार होने में कामयाब रहे। 

विज्ञापन


सूचना मिलने पर थाना फोकल पॉइंट की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने अमनप्रीत सिंह की शिकायत पर राजा और उसके दो साथियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्जकर लिया है। पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन


अमनप्रीत सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है कि वह अपने बेटे के साथ इलाके में ही एक जूस की दुकान पर गया था। राजा और उसके दो साथी एक्टिवा पर आए। इस दौरान उनकी एक्टिवा फिसल गई और वह गिर पड़े। इसी दौरान वह हंसने लगे। इसी बात पर राजा और उसके साथियों ने मारपीट शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमनप्रीत का बेटा घर पहुंचा और उसने अपने चाचा और मां को बताया। अमनप्रीत की पत्नी और भाई वहां पहुंचे तो बीच बचाव किया। आरोपियों ने अमनप्रीत को छोड़कर गुरप्रीत की पिटाई करनी शुरू कर दी। इस बीच आरोपियों ने तेजधार हथियार गुरप्रीत के सीने में उतार दिया। वह घायल होकर वहीं पर गिर पड़ा। 

गुरप्रीत के गिरते ही आरोपी वहां से भाग निकले। अमनप्रीत ने शोर मचाया लेकिन आरोपियों ने तेजधार हथियार दिखाकर किसी को आगे नहीं आने दिया। इसके बाद लोगों की मदद से गुरप्रीत को पास के निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। सिविल अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने गुरप्रीत को मृत घोषित कर दिया। 


थाना फोकल पॉइंट के एसएचओ अमनदीप सिंह बराड़ ने बताया कि पुलिस ने राजा और उसके दो साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अभी तीनों आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed