फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Youth beaten to death by anti drug committee members in Bathinda

Bathinda News: नशा विरोधी कमेटी के सदस्यों ने युवक को किया अगवा, पीट-पीटकर की हत्या, शव को गंदे नाले में फेंका

Sun, 22 Oct 2023 11:33 AM IST
ajay kumar भारत भूषण मित्तल, संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
भारत भूषण मित्तल, संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 22 Oct 2023 11:33 AM IST
सार

थाना रामपुरा सिटी में पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर घुम्मन कलां की नशा विरोधी कमेटी के अध्यक्ष गग्गी और सदस्य गुरप्रीत सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। एसपी (गुप्तचर) अजय गांधी ने कहा कि पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। अगर वारदात में कोई और शामिल मिला तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Youth beaten to death by anti drug committee members in Bathinda
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बठिंडा जिले के गांव घुम्मन कलां की नशा विरोधी कमेटी के अध्यक्ष गग्गी ने अपने साथियों के साथ मिलकर रामपुरा सिटी से एक नशा तस्कर को अगवा कर लिया। अगवा करने के बाद उक्त लोगों ने नशा तस्कर की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान दलजिंदर सिंह (22) निवासी गांव महिराज जिला बठिंडा के तौर पर हुई है। 

विज्ञापन


आरोपियों ने घटना को छिपाने के लिए मृतक के शव को रामपुरा के एक गंदे नाले में फेंक दिया। वहीं मृतक के परिजनों ने जब पुलिस को शिकायत की तो पुलिस ने जांच के बाद शनिवार को घुम्मन कलां की नशा विरोधी कमेटी के अध्यक्ष गग्गी एवं सदस्य गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों की निशानदेही पर शव को गंदे नाले से बरामद कर लिया है। थाना सिटी रामपुरा पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर उक्त आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर अगली जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना सिटी रामपुरा के इंस्पेक्टर अमृतपाल सिंह ने बताया कि दलजिंदर सिंह के परिजनों ने पुलिस को 15 अक्तूबर को शिकायत दी थी। पुलिस ने दलजिंदर के परिजनों की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ अगवा करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया था। इंस्पेक्टर ने बताया कि बीते दिन दलजिंदर सिंह के परिजनों ने बताया कि उनके लड़के को गांव घुम्मन कलां की नशा विरोधी कमेटी के कुछ लोगों ने अगवा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Youth beaten to death by anti drug committee members in Bathinda
दोनों आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

इंस्पेक्टर ने बताया कि जब नशा विरोधी कमेटी के अध्यक्ष गग्गी और सदस्य गुरप्रीत सिंह को हिरासत में लिया तो बड़ा खुलासा हुआ। कमेटी के अध्यक्ष गग्गी और सदस्य गुरप्रीत सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर 10 अक्तूबर को रामपुरा सिटी से दलजिंदर सिंह को अगवा किया था और उसे खूब पीटा था। पिटाई के दौरान दलजिंदर सिंह की मौत हो गई। इसके बाद आरोपियों ने शव को रामपुरा में एक गंदे नाले में फेंक दिया। 

थाना रामपुरा सिटी में पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर घुम्मन कलां की नशा विरोधी कमेटी के अध्यक्ष गग्गी और सदस्य गुरप्रीत सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। एसपी (गुप्तचर) अजय गांधी ने कहा कि पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। अगर वारदात में कोई और शामिल मिला तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने

नशा रोकने के खातिर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने अपने स्तर पर ही गांव-गांव में नशा विरोधी कमेटी बनाई है। ये कमेटियां आम लोगों के यहां तलाशी लेती हैं। कई बार बात लड़ाई-झगड़ा तक पहुंच जाती है। एडीजीपी एसपीएस परमार का कहना है कि अपने स्तर पर नशा विरोधी कमेटी बनाकर और नाके लगाकर आम लोगों की जांच करना गलत है। वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि वो नशा तस्करों के बारे में पुलिस को सूचना देते हैं लेकिन पुलिस कोई कारवाई नहीं करती है। निचले स्तर पर कई पुलिस कर्मी ही नशा तस्करों का साथ दे रहे हैं। यही वजह है कि ग्रामीणों को नशा विरोधी कमेटी बनाना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed