फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Younger brother murdered elder brother in Hoshiarpur of Punjab

Punjab: छोटे भाई ने बड़े भाई को मार डाला, धारदार हथियार से काटा गला, बेड पर खून से लथपथ था पड़ा

Wed, 13 Mar 2024 08:14 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 13 Mar 2024 08:14 PM IST
सार

पंजाब के होशियारपुर में भाई ने भाई का कत्ल कर दिया। विवाद जमीन के पैसे पर हुआ। छोटे भाई ने धारदार हथियार से बड़े भाई को मौत के घाट उतारा। इसके बाद गांव के सरपंच को झूठी कहानी सुनाई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

विज्ञापन
Younger brother murdered elder brother in Hoshiarpur of Punjab
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होशियारपुर जिले के गांव रामदासपुर में जमीन के पैसों के विवाद में मंगलवार रात को छोटे भाई ने बड़े भाई की तेजधार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि बड़े भाई ने विदेश जाने के लिए करीब 20-22 लाख रुपये में जमीन बेची थी। जमीन के पैसों को लेकर दोनों भाइयों में अक्सर विवाद होता था।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आरोपी मनप्रीत सिंह (19) ने अपने बड़े भाई मनजोत सिंह (22) की हत्या के बाद रात को ही गांव के सरपंच छमिंदर सिंह को फोन पर बताया कि कुछ लोग उनके घर में घुस आए हैं। सरपंच ने तुरंत इसकी सूचना गढ़दीवाला पुलिस को दी। जब पुलिस सरपंच को साथ लेकर मौके पर पहुंची तो घर की लाइटें और घर का गेट बंद था। पुलिस ने जब कमरे के अंदर जाकर देखा तो मनजोत का गला किसी तेजधार हथियार से कटा था और उसका शव खून से लथपथ बेड पर पड़ा था।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इनके माता-पिता की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। दोनों भाई अपनी दादी नरंजन कौर के साथ रहते थे। हत्या की घटना का पता चलते ही डीएसपी टांडा हरजीत सिंह रंधावा, एसएचओ गढ़दीवाला हरदेवप्रीत सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और मनजोत सिंह के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। पुलिस ने इस हत्याकांड के कथित आरोपी को गिरफ्तार करके आगे की कार्रवाई को आरंभ कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed