फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   young student Collision with mobile snatchers for other help

युवक का मोबाइल छीन भाग रहे 2 स्नैचरों से भिड़ा BCom छात्र

Mon, 20 Jun 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 20 Jun 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
young student Collision with mobile snatchers for other help
बदमाशों से छात्र भिड़ गया

युवक का मोबाइल छीनकर भाग रहे दो बदमाशों से बी कॉम का छात्र भिड़ गया। बदमाशों ने छात्र की गर्दन पर किरच से हमला कर घायल कर दिया। छात्र के घायल होने के बाद बदमाश घटनास्थल से फरार होने में कामयाब हो गए। पीड़ित ने सेक्टर 39 पुलिस थाने में शिकायत दे दी है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब दस बजे सेक्टर 39 का रणशेर सिंह रंधावा अपने घर के बाहर ही घूम रहा था। तभी उसके पास एक मजदूर आया और बोला भैया दो लड़कों ने मेरा मोबाइल छीन लिया है। इतना सुनते ही रणशेर दोनों युवकों के पीछे भागा और उनसे भिड़ गया। दोनों बदमाशों ने जब देखा कि रणशेर उन पर भारी पड़ रहा है तो उनमें से एक बदमाश ने किरच से उसकी गर्दन पर हमला कर दिया। जिससे रणशेर लहूलुहान हो गया।
विज्ञापन


इसके बाद दोनों बदमाश पैदल ही मौके से भाग गए। शोर सुनकर लोग जमा हो गए। घायल रणशेर के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद 100 नंबर पर फोन कर वारदात की सूचना दी गई। पुलिस को मौके से हथियार भी बरामद हो गया। पुलिस रणशेर को  जीएमएसएच 16 अस्पताल ले कर गई। जहां उसकी गर्दन पर आठ टांके लगाए गए। उपचार के बाद पीड़ित को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रणशेर के पिता रविंदर सिंह रंधावा ने बताया कि उनका बेटा सेक्टर 32 एसडी कॉलेज से बीकॉम कर रहा है। घटना के बाद मामले की शिकायत सेक्टर 39 पुलिस स्टेशन में दे दी गई है। फिलहाल, आरोपियों का पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed