{"_id":"8d2661ef17ebe9d29d772b558a0f890c","slug":"young-man-tr5ying-to-sold-friend-cruiser-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त की क्रूजर बेचने चला था वो, पकड़ा गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोस्त की क्रूजर बेचने चला था वो, पकड़ा गया
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Wed, 23 Apr 2014 12:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवक ने अपने दोस्त की नई क्रूज कार की चाबी चुराई। फिर चुपके से कार चोरी कर ली। बाद में उसे बेचने की प्लानिंग शुरू कर दी। लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने कार को बरामद कर लिया। आरोपी से काबू कर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक श्री आनंदपुर साहिब के गांव मीरपुर निवासी हरजीत सिंह एवं सुभाष चंद्र फेज-4 में कोठी नंबर 680 में बतौर पीजी रहते हैं। सुभाष ने बताया कि 8 नवंबर 2012 को उन्होंने क्रूज कार खरीदी थी।
विज्ञापन
इसी बीच पटियाला निवासी उनका दोस्त रणजीत सिंह लाड़ी उनके पास आ गया। उसके आने के कुछ समय बाद घर से क्रूज गाड़ी की चाबी गुम हो गई। काफी ढूंढने पर भी चाबी नहीं मिली। इस बात को उन्होंने गंभीरता से नहीं लिया। दूसरी चाबी से वह गाड़ी को चलाते रहे। कुछ समय बाद रणजीत वहां से चला गया।
विज्ञापन
सुभाष ने बताया कि 2 मार्च की रात को उनके घर के बाहर से क्रूज कार चोरी हो गई। काफी तलाश की, लेकिन कार का कोई सुराग नहीं लगा। थाना फेज-1 पुलिस को सूचित किया गया। अचानक कुछ समय बाद सुभाष को उसके ही किसी दोस्त ने बताया कि उनकी गाड़ी रणजीत सिंह लाडी ने चोरी की है। जिसे वह बेचने की फिराक में है।
गाड़ी पटियाला में अपने किसी दोस्त के घर में छिपाकर रखी है। वह कुछ कार्रवाई करते इससे पहले ही रणजीत सिंह लाड़ी को किसी अन्य केस में पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से कार बरामद कर ली है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।