{"_id":"57fa73364f1c1b675228e160","slug":"young-man-killed-in-abohar-punjab-abohar-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर युवक की पीटकर हत्या, परिजनों ने घेरा थाना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर युवक की पीटकर हत्या, परिजनों ने घेरा थाना
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर
Updated Sun, 09 Oct 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर युवक की पीटकर हत्या
- फोटो : अमर उजाला
रंजिश में कुछ लोगों ने मोहल्ला जसवंत नगर निवासी एक व्यक्ति के घर में घुसकर उसे पीटकर अधमरा कर दिया। शनिवार रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने थाना नं. 2 के बाहर धरना लगाकर नारेबाजी की और आरोपियों को गिरफ्तार करने में लापरवाही का आरोप लगाया। धरना स्थल पर पहुंचे डीएसपी एआर शर्मा ने मामले की जांच थाना नं. 1 के प्रभारी बलकार सिंह को सौंपी। उन्होंने परिजनों को आश्वासन दिया कि वह आरोपियों को शीघ्र ही काबू कर लेंगे।
धरने में शामिल मृतक के भतीजे लक्की ने बताया कि कुछ दिन पूर्व राहुल व राजन नामक युवकों से उसकी कहासुनी हो गई थी। इसी रंजिश के चलते 25 सितंबर की रात को राहुल व राजन ने अपने कई साथियों सहित उनके घर पर हमला बोल दिया। उन्होंने उनके चाचा लखविंद्र पुत्र रामचंद के साथ बुरी तरह से मारपीट की।
हमलावरों ने मोहल्ले में इतनी दहशत फैलाई की कोई भी बचाव में आने को तैयार नहीं हुआ और उन्होंने घायल को लेने पहुंची एंबुलेंस को भी गली में नहीं घुसने दिया। बाद में उन्होंने चाचा लखविंद्र सिंह अस्पताल में दाखिल कराया तो हमलावरों ने अस्पताल में भी घुसकर उत्पात मचाया। इसके बाद डॉक्टरों ने उनके चाचा को लुधियाना रेफर कर दिया। पूरे मामले की बार-बार सूचना देने के बाद भी थाना नं. 2 की पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की जिससे हमलावर खुले घूमते रहे।
विज्ञापन
लक्की ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उसके चाचा के बयान दर्ज होने के 12 दिन बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सामान्य धाराओं में मामला दर्ज किया। शनिवार रात लखविंद्र की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि मारपीट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचती तो लखविंद्र की जान बच सकती थी। डीएसपी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में राहुल, राजन, सोनू, गोल्डी, दीपक और किंदू 20 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।