प्रेम विवाह करने वाले दामाद को पिलाया जहर!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के विद्यानंद कालोनी में एक युवक ने अपनी प्रेमिका के घर संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ पीकर जान दे दी। विद्यानंद कॉलोनी में युवक ने कुछ माह पहले ही कोर्ट मैरिज की थी।
थाना चांदनी बाग के अंतर्गत आने वाली विद्यानंद कालोनी में रविवार दोपहर बाद का है। सोमी (25) निवासी खेड़ा वाली गली कृष्णपुरा की यहां पर संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ जाने से तबीयत बिगड़ गई।
शहर के एक निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।
परिजनों को ऑनर किलिंग का शक
परिजनों ने शव को सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया और डाक्टरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। परिजनों ने बताया कि सोमी और प्रिया का कई साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
उन्होंने तीन माह पहले ही कोर्ट मैरिज कर ली थी। प्रिया इसके कुछ दिन बाद अपने घर चली गई। आरोप है कि प्रिया परिवार के लोगों ने रविवार को सोमी को कोर्ट मैरिज के कागज दिखाने के लिए घर बुला लिया। यहां पर उसको पेय पदार्थ दिया। जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई।
लड़की पक्ष ने जहरीला पदार्थ खिलाया!
लड़के के परिवार वालों ने आरोप लगाया कि सोमी को लड़की पक्ष के लोगों ने जहरीला पदार्थ खिलाया है। पुलिस ने परिजनों के बयान लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना चांदनी बाग पानीपत के प्रभारी रमेश कुमार कुमार के मताबिक विद्यानंद कालोनी में युवक की जहर खाने से मौत हुई है। उसने कई माह पहले ही कोर्ट मैरिज की थी।
इसमें ऑनर कीलिंग वाला कोई मामला नहीं है।धूप सिंह नगर में भी एक महिला ने आत्महत्या की है। ये दोनों मामले अलग-अलग हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।