{"_id":"6217959170990347be05992b","slug":"young-man-and-girl-swallowed-poison-in-hotel-in-hoshiarpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"होशियारपुर: होटल में जहर निगल युवक और युवती ने दी जान, एक दिन पहले ही पुलिस को मिली गुमशुदगी की सूचना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
होशियारपुर: होटल में जहर निगल युवक और युवती ने दी जान, एक दिन पहले ही पुलिस को मिली गुमशुदगी की सूचना
Thu, 24 Feb 2022 08:01 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 24 Feb 2022 08:01 PM IST
सार
पंजाब के होशियारपुर जिले में एक होटल में युवक और युवती ने जहर निगल लिया। दोनों की मौत हो गई है। वहीं होशियारपुर मे ही कूड़े के एक ढेर में नवजात का शव मिलने से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
होशियारपुर के एक निजी होटल में ठहरे युवक-युवती ने जहरीला पदार्थ निगलकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। उक्त दोनों की एक दिन पहले घर से गुम होने संबंधी सूचना पुलिस को दी गई थी। दोनों ने स्थानीय होटल में एक कमरा किराए पर लिया था। गुरुवार सुबह होटल के वेटर ने जब कमरे का दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं आया। भीतर जाने पर दोनों बेहोशी की हालत में मिले।
विज्ञापन
होटल प्रबंधन ने सदर थाने को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें होशियारपुर सिविल अस्पताल भिजवाया। युवती की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई, जबकि युवक ने दोपहर में अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान उनसे मिले आधार कार्ड से की गई। जांच अधिकारी सुरजीत सिंह पड्डा ने कहा कि दोनों परिवारों को घटना की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
कूड़े के ढेर से मिला नवजात का शव
होशियारपुर के थाना मॉडल टाउन की पुलिस ने मोहल्ला सुंदर नगर में एक कूड़े के ढेर से नवजात शिशु का शव बरामद किया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है हालांकि किसी को नामजद नहीं किया गया है। जानकारी के मुताबिक मोहल्ला न्यू फतेहगढ़ के निवासी धर्मेंद्र सिंह ने पुलिस के पास एक शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
उसने बताया कि वह अपने दोस्त के घर जा रहा था, जब वह मोहल्ला सुंदर नगर की गली नंबर तीन में पहुंचा तो देखा कि वहां पड़े एक कूड़े के ढेर पर नवजात का शव पड़ा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने वहां पहुंचकर शव को कब्जे में लेने के बाद मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक अभी तक किसी को नामजद नहीं किया गया है।