शादी की मांग करने पर बंधक बनाकर प्रेमिका की पिटाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमी से शादी की मांग करना युवती के लिए बन गया काल। होटल के कमरे में बंधक बनाकर प्रेमी ने बुरी तरह पीट दिया। मामला पंजाब के लुधियाना का है। पीड़ित युवती निजी अस्पताल में नर्स है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल शादी के लिए बार-बार कहने पर निजी अस्पताल में काम करने वाली नर्स को उसके प्रेमी ने होटल के कमरे में बंधक बनाकर बुरी तरह पीटा।
थाना कोतवाली पुलिस ने नर्स की शिकायत पर गांव हिस्सोवाल के रहने वाले जगरूप सिंह उर्फ भूपा के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे वीरवार अदालत में पेश किया जाएगा।
होटल में मिलने के लिए बुलाया, शादी की तो तैश में आकर मारपीट
पीड़िता की शिकायत के मुताबिक वह एक निजी अस्पताल में स्टाफ नर्स है। उसकी मुलाकात आरोपी जगरुप के साथ चार वर्ष पहले हुई थी। दोनों में प्रेम संबंध बन गए। आरोपी ने उसे कई बार शादी करने का झांसा दिया, मगर किसी कारण दोनों की बात नहीं बन पा रही थी।
कुछ दिन पहले आरोपी ने उसे घंटाघर के पास स्थित एक होटल में मिलने के लिए बुला लिया। होटल के कमरे में उसने शादी करने के बारे में बात की तो आरोपी एक दम से तैश में आ गया। उसने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी।
आरोपी ने उसे बंधक बना लिया और मारपीट करने के बाद फरार हो गया। किसी तरह पीड़िता होटल से मुक्त होकर थाना कोतवाली पहुंची और शिकायत पुलिस के पास दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।