फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Young Boy Burnt Alive in Taran Taran of Amritsar, Punjab

जली लाश मामले में सनसनीखेज खुलासा, मरा व्यक्ति निकला जिंदा, छह करोड़ के लिए रची थी साजिश

Sat, 07 Dec 2019 09:04 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 07 Dec 2019 09:04 AM IST
विज्ञापन
Young Boy Burnt Alive in Taran Taran of Amritsar, Punjab
सड़क किनारे पड़ा युवक का शव - फोटो : अमर उजाला

तरनतारन के गांव किरतोवाल के पास गुरुवार को सड़क किनारे मिली जली लाश के मामले में शुक्रवार को सनसनीखेज खुलासा हुआ।

विज्ञापन


दरअसल यह लाश जिस 27 वर्षीय कारोबारी अनूप सिंह की बताई जा रही थी, वह जिंदा निकला। उसने छह करोड़ रुपये की बीमा राशि हड़पने के लिए खुद की मौत की साजिश रची। पुलिस ने आरोपी के पिता और भाई को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अनूप की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। हालांकि अनूप ने किसे जलाकर यह साजिश रची, इस बारे में पुलिस कोई खुलासा नहीं कर रही है। 

तरनतारन पुलिस के अनुसार जिले के गांव किरतोवाल के लोगों ने गुरुवार सुबह सड़क किनारे एक जली हुई लाश देखी। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया। एसपी (देहात) जगजीत सिंह वालिया ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू की। जहां जला शव पड़ा था, वहीं युवक की कार भी खड़ी थी।
विज्ञापन


दस्तावेजों की पड़ताल करने पर पता चला कि वह कार अमृतसर निवासी अनूप नाम के युवक की है। मृतक के पिता ने बताया कि उनका बेटा बुधवार देर रात घर से दिल्ली जाने के लिए निकला था। उस वक्त पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को ऐसे हुआ संदेह 

पुलिस सूत्रों के अनुसार गुरुवार सुबह जब लाश मिली थी तो पुलिस ने अनूप के पिता तरलोचन सिंह को सुबह सवा सात बजे फोन पर सूचना दी। तरलोचन सिंह अपने दूसरे बेटे करणबीर सिंह के साथ लगभग चार घंटे बाद सवा 11 बजे घटनास्थल पर पहुंचा। पुलिस को पहला शक इसी से हुआ क्योंकि हरिके पत्तन पहुंचने के लिए अमृतसर से मात्र 45 मिनट का समय लगता है। 

वहीं तरलोचन सिंह और करणबीर के चेहरे पर अनूप की लाश देखने के बाद भी कोई दुख नहीं दिखा। इसके बाद पुलिस का शक गहरा गया। इसके बाद पुलिस ने अनूप सिंह के मोबाइल फोन को ट्रेस किया गया तो उसकी लोकेशन हरियाणा आ रही थी। पुलिस ने तरलोचन सिंह और करणबीर सिंह को गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने सारा सच उगल दिया। अनूप सिंह के बीमा की राशि के लिए अपनी मां मनप्रीत कौर को नॉमिनी बनाया हुआ था। इस राशि के लिए ही यह सब साजिश रची गई। 

नौकर की हत्या करने का शक 
पुलिस अनूप सिंह की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। इस मामले में परिवार का कौन-कौन सदस्य शामिल था और अनूप सिंह ने किस को जिंदा जलाया है, इसकी भी जांच की जा रही है। सूत्रों के अनुसार अनूप के परिवार के पास एक युवक काम करता था और उसका कोई संबंधी भी नहीं था। माना जा रहा है कि उसी नौकर को इस साजिश में शिकार बनाया गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed