फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   yamunanagar molestated lady patient

ECG कराने आई थी, डॉक्टर ने कर दी ऐसी हरकत चिल्लाने लगी वो

Tue, 14 Nov 2017 04:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा) Updated Tue, 14 Nov 2017 04:29 PM IST
विज्ञापन
yamunanagar molestated lady patient
molestation - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
महिला ईसीजी कराने के लिए आई थी, लेकिन डॉक्टर ने उसके साथ ऐसी हरकत कर दी कि वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी। घटना हरियाणा के यमुनानगर की है। शहर की एक प्रतिष्ठित महिला ने निजी अस्पताल के एक कर्मचारी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि ईसीजी करने के दौरान अस्पताल के कर्मचारी ने उससे अश्लील हरकत की। महिला की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। भाटिया नगर निवासी 42 वर्षीय महिला ने बताया कि सोमवार सुबह उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी।
विज्ञापन


इसलिए वह पति के साथ वर्कशाप रोड पर एक निजी अस्पताल में इलाज कराने गई थी। डाक्टर ने उसे ईसीजी कराने की सलाह दी। इस पर वह उसी अस्पताल में ईसीजी कराने गई तो अस्पताल में काम करने वाला कर्मचारी उसे एक केबिन में ले गया। महिला का आरोप है कि कर्मचारी ने ईसीजी करते समय उसके साथ छेड़छाड़ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


अश्लील हरकतें देख महिला ने शोर मचा दिया। इसके बाद आरोपी भाग गया। कुछ देर में लोगों की भीड़ लग गई। महिला के पति ने इसकी सूचना पुलिस को दी। थाना शहर पुलिस ने अस्पताल में आकर मामले की जांच की।


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। शहर थाना प्रभारी डा. सुनील का कहना है कि केस दर्जकर लिया गया है। जांच की जा रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed