फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   yamunanagar auntie killed four years old girl child

चाची ने कर दिया 'पाप', 4 साल की बच्ची की काट दी गर्दन, देख बेहोश हो गई मां

Mon, 07 May 2018 02:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा) Updated Mon, 07 May 2018 02:06 PM IST
विज्ञापन
yamunanagar auntie killed four years old girl child
बच्ची की हत्या
चाची ने घर में ही ऐसा 'पाप' कर दिया, देखकर बच्ची की मां बेहोश हो गई। मामले में 4 साल की मासूम की जान चली गई है। घटना हरियाणा के यमुनानगर की है। मांडखेडी गांव में एक महिला ने अपनी चार साल की भतीजी की छुरे से गर्दन काट कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी महिला अपनी बच्ची को लेकर वहां से भाग गई। घटना के वक्त बच्ची की मां रजनी रसोई में काम कर रही थी। कुछ देर बाद जब वह कमरे में आई तो उसे अपनी बेटी खून से लथपथ बेड पर पड़े पाया। परिजन घायल बच्ची को ट्रामा सेंटर में लेकर आएं।
विज्ञापन


वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि कई दिन से आरोपी महिला पर भूतप्रेत का साया था और शुक्रवार को ही वह अपने मायके से लौटी थी। मंडी खेड़ा गांव निवासी विजय ने बताया कि रात करीब सात बजे उसकी बेटी नंदिनी और छोटे भाई जयकुमार की लड़की बेड पर खेल रही थी। उसकी पत्नी रजनी घर का काम कर रही थी। इसी दौरान भाई की पत्नी पूजा कमरे में आई और उसने घर में रखे तेजधार छुरे से नंदिनी की गर्दन काट दी। वारदात को अंजाम देकर पूजा अपनी बेटी को लेकर वहां से भाग गई। इसी दौरान रजनी कमरे में लौटी तो उसे घटना का पता चला।  
विज्ञापन


शुक्रवार को लौटी थी मायके से
विजय ने बताया कि वह बिजली निगम में प्राइवेट काम करता है। मंगलवार को पूजा की मां उसे व उसके पति जयकुमार को अपने साथ राजपुरा के कबूलपुर गांव में लेकर गई थी। दो दिन बाद उनका फोन आया था कि पूजा को भूत प्रेत की शिकायत है। इस पर वे शुक्रवार को उन्हें गांव में वापस ले आएं। यहां आने के बाद उसकी हरकतें देखकर ये नहीं था कि वह उनकी मासूम बच्ची का मर्डर कर देगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी को लिया हिरासत में
जगाधरी सदर थाना प्रभारी नवीन ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। मामले की जांच कर रही है। सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

मुझे नहीं पता कैसे, क्या हुआ
लोगों ने आरोपी महिला को पीछा करके पकड़ लिया था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे नहीं पता कि यह कैसे हो गया। जब उसे सुध आई तब बच्ची की गर्दन कट गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed