फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   wrote suicide note and rape victim killed herself

रेप पीड़िता ने रुलाने वाला सच लिखा...और कर ली सुसाइड

Sun, 29 Mar 2015 06:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर(हरियाणा) Updated Sun, 29 Mar 2015 06:06 PM IST
विज्ञापन
wrote suicide note and rape victim killed herself

‘मैं अपने पापा को परेशान नहीं देख सकती इसलिए मैं मजबूर होकर आत्महत्या कर रही हूं’। रेप पीड़ित झज्जर थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने अपने पिता के नाम सुसाइड नोट छोड़कर शनिवार दोपहर मकान के चौबारे में अपनी चुन्नी का फंदा बनाकर पंखे से लटककर जान दे दी।

विज्ञापन


परिजनों को घटना का पता चलने पर उन्होंने घटना के बारे में पुलिस को बताया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। शव को नीचे उतारकर उसका पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। घटना के समय परिजन घर पर ही थे।
विज्ञापन


शहर के निजी कॉलेज की बीएससी प्रथम वर्ष में पढ़ने वाली छात्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह 18 मार्च की दोपहर अपनी दो सहेलियों के साथ कॉलेज से लौट रही थी। रास्ते में सिलानी गेट के समीप कबलाना निवासी फत्ते बाइक पर सवार होकर आया और छात्रा को बाइक पर बैठने के लिए कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

निजी होटल में ले गया और दुष्कर्म किया

wrote suicide note and rape victim killed herself

छात्रा के इनकार करने पर उसने जबरन ले जाने की धमकी दी। इसके बाद छात्रा फत्ते के साथ बाइक पर बैठ गई। फत्ते उस छात्रा को सांपला रोड स्थित निजी होटल में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

शाम को फत्ते का साथ छात्रा को कबलाना छोड़ने गया। उसने अपना नाम प्रदीप बताया और कहा कि पंजाबी रसोई पास परचून की दुकान चलाता है। कबलाना छोड़ने के छात्रा किसी तरह अपने गांव चली गई और परिजनों को घटना के बारे में बताया। छात्रा ने परिजनों की मदद से पुलिस थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अगले दिन ही मुख्य आरोपी फत्ते तथा उसके साथ प्रदीप को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। वहां उसे उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

जितेन्द्र कुमार, एसएचओ, झज्जर ने बताया ‌कि युवती के फांसी लगाने की सूचना मिली थी। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वास्तविक स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed