फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   worker cutting trees at IAS officer's house, slipped and died, chandigarh

IAS के घर पेड़ काटने चढ़ा व्यक्ति 30 फुट ऊंचाई से गिरा, मौत

Sat, 30 Jul 2016 09:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Updated Sat, 30 Jul 2016 09:24 AM IST
विज्ञापन
worker cutting trees at IAS officer's house, slipped and died, chandigarh
dead body - फोटो : demo
चंडीगढ़ सेक्टर 16 में महिला आईएएस के घर काम करने के दौरान पेड़ से गिरकर मजदूर की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मोहाली के गांव पर्च का रहनेवाला हरमेश सिंह (50) शुक्रवार को सेक्टर 16 में महिला आईएएस के मकान नंबर 515 में  पेड़ काटने के लिए आया था।
विज्ञापन


हरमेश के बेटे लखबीर सिंह ने बताया कि उनके पिता को बिना किसी सेफ्टी उपकरण के सफेदे का पेड़ काटने के लिए चढ़ा दिया गया। बारिश की वजह से पेड़ पर काफी फिसलन थी।
विज्ञापन


पेड़ पर करीब 30 फुट तक  पहुंचे तो उनका पैर फिसल गया और जमीन पर आ गिरे।  परिजनों ने बताया कि हादसे के बाद वहां मौजूद आईएएस  के गनमैन व ठेकेदार हरमेश को जीेएमएसएच 16 ले गए, लेकिन डाक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरमेश के बेटे ने कहा कि  पिता की मौत की खबर उसको ठेकेदार से करीब 4 बजे मिली। जबकि घटना दोपहर 2.30 बजे की है। परिजनों के मुताबिक हरमेश ठेकेदार पाल सिंह के  पास काम करता था।

शुक्रवार को भी पाल सिंह ने उसको पेड़ काटने के लिए बुलाया था। वहीं, परिजनों का आरोप है कि मामला आईएएस अफसर से जुड़ा है  इसलिए पुलिस वाले भी उन पर  समझौते का दबाव बना रहे हैं। हरमेश की दो बेटे है और ये सभी दिहाड़ी मजदूर हैं।


हादसे की बात सुनकर गांव के अन्य लोग भी जीएमएसएच 16 इकट्ठे हो गए। सभी लोगों ने परिवार की आर्थिक मदद देने की मांग की। वही पुलिस ने शव जीएमएसएच 16 में रखवा कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed