{"_id":"5e64926a8ebc3ef4025a1e03","slug":"womens-day-a-mother-murdered-by-son-at-charkhi-dadri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'महिला दिवस' पर एक मां की हत्या, बेटे ने मुंह और गर्दन पर किए कुल्हाड़ी से वार, हो गया फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
'महिला दिवस' पर एक मां की हत्या, बेटे ने मुंह और गर्दन पर किए कुल्हाड़ी से वार, हो गया फरार
Sun, 08 Mar 2020 12:08 PM IST
खुशबू गोयल
हनी सोनी, चरखी दादरी(हरियाणा)
हनी सोनी, चरखी दादरी(हरियाणा)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sun, 08 Mar 2020 12:08 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झज्जर जिले के गांव दुबलधन निवासी एक महिला की चरखी दादरी के गांव भांडवा में शनिवार रात हत्या कर दी गई। हत्याकांड को अंजाम देने का आरोप मृतका के बड़े बेटे पर है। वारदात के बाद से ही वह गायब है। मृतका के भाई की शिकायत पर पुलिस ने बेटे सुनील के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। रविवार दोपहर बाद बाढ़ड़ा थाना पुलिस ने मृतका सुमन देवी का चरखी दादरी सिविल अस्पताल में बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया।
जानकारी अनुसार सुमन देवी (52) अपने पति समर सेन और तीनों बेटों के साथ करीब डेढ़ साल पहले दुबलधन से भांडवा शिफ्ट हुई थी। भांडवा गांव में उसका मायका है। यहां उन्होंने जमीन खरीद ली थी। शनिवार रात समर सेन अपने छोटे बेटे सुधीर और साले सोमबीर के साथ खेत में था जबकि घर पर सुमन देवी और बड़ा बेटा सुनील था। रात करीब सवा नौ बजे सुधीर और समर सेन घर लौटे तो सुमन मृत हालत में मिली।
मृतका के माथे से लेकर गर्दन तक चार वार किए गए जिसके चलते रक्त स्त्राव होने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। देर रात ही बाढ़डा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। रविवार दोपहर बाद पुलिस ने दादरी सिविल अस्पताल में मृतका का पोस्टमार्टम कराया। वारदात के समय मृतका का मंझला बेटा सुमित नौकरी के सिलसिले में रेवाड़ी गया हुआ था।
विज्ञापन
पिता पर पहले हमले कर घर में आग लगा चुका है आरोपी
हत्याकांड के बाद से मृतका का बड़ा बेटा सुनील घर से गायब है। समर सेन ने बताया कि 2008 से सुनील की मानसिक हालत ठीक नहीं है। बारह साल में वह उस पर 50 से अधिक हमले कर चुका है। वो हर जगह उसका उपचार करवा चुके हैं लेकिन बीमारी पकड़ में नहीं आ रही। समर सेन ने बताया कि गत अक्तूबर माह में सुनील ने उस पर हमला करने के बाद घर में आग भी लगा दी थी। इतना ही नहीं मां की हत्या करने के बाद चूल्हे में कुल्हाड़ी जलाने का प्रयास भी किया लेकिन परिवार के लोगों की नजर कुल्हाड़ी पर पड़ गई।
सुमन देवी का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल में करवा दिया है। इस संबंध में मृतका के बड़े बेटे सुनील के खिलाफ 302 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हमारी टीमों ने दबिश शुरू कर दी है।
- वीर सिंह, बाढ़डा, थाना प्रभारी।