फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   women rape in bathinda

कमरे में अकेली महिला पाकर शख्स ने किया ऐसा काम, अब उजड़ गई ज़िंदगी

Tue, 04 Apr 2017 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा Updated Tue, 04 Apr 2017 09:21 AM IST
विज्ञापन
women rape in bathinda
रेप - फोटो : Demo Pic
पति से अलग रह रही महिला अब खुद को कोस रही है कि उसने दरवाजा क्यों खोल दिया। क्योंकि अनजाने में हुई उससे एक भूल ने अब उसकी ज़िंदगी उजाड़ दी है।
विज्ञापन


पंजाब के बठिंडा की नई बस्ती में  एक युवक ने पति से अलग रह रही महिला के घर में जबरन घुसा और उसे बंधक बना लिया। महिला के मुताबिक उसने जैसे ही दरवाजा खोला सन्नी ने उसे पकड़ लिया और अंदर से जबरन दरवाजा लगा दिया।

इसके बाद वह उससे अश्लील हरकतें करने लगा। उसने विरोध किया तो उसने मुंह बंद कर दिया। इसके बाद उसने महिला से दुष्कर्म किया। युवक दो दिन तक उसे हवस का शिकार बनाता रहा। युवक के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

पति से विवाद चल रहा है

women rape in bathinda
रेप - फोटो : Demo Pic
महिला ने बताया कि उसका अपने पति से विवाद चल रहा है। मामला अदालत में है। इसके कारण वह पति से अलग रह रही है। वह गुरु गोबिंद सिंह नगर में किराये के मकान पर रह रही है। 30 मार्च को नई बस्ती निवासी भरत कुमार उर्फ सन्नी ने उसके घर का दरवाजा खटखटाया।

महिला ने बताया कि सन्नी ने उसे दो दिन तक कमरे में ही बंधक बनाए रखा और उसने कई बार उसे हवस का शिकार बनाया। महिला ने अब मामले की शिकायत पुलिस में की है। थाना थर्मल पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाकर नई बस्ती युवक के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed