फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Women and a man arrested for cheating case

हनी ट्रैप के जरिए ठगी करने वाली महिला दबोची गई, साथी युवक खुद को बताता था सीबीआई

Sat, 02 Feb 2019 09:49 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नंगल (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नंगल (पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 02 Feb 2019 09:49 AM IST
विज्ञापन
Women and a man arrested for cheating case
सांकेतिक तस्वीर

लोगों को हनी ट्रैप में फंसा कर मोटी रकम ऐंठने के आरोप में थाना नंगल पुलिस ने एक महिला व उसके साथी को काबू किया है। महिला का साथी खुद को सीबीआई का अधिकारी बताता था। थाना प्रभारी पवन चौधरी ने पत्रकार वार्ता में बताया कि रेलवे रोड निवासी महिला ने बीबीएमबी कालोनी में रहने वाले दिनेश कुमार को पहले मीठी मीठी बातें कर अपने जाल में फंसाया। 

विज्ञापन


इसके बाद महिला खुद ही दिनेश के घर जा पहुंची। इसी दौरान महिला के पति होने का दावा करते हुए राजेश कुमार उर्फ हैप्पी नामक युवक भी जबरदस्ती घर में जा घुसा और खुद को सीबीआई अधिकारी बता दिनेश को धमकाते हुए मामले को रफा दफा करने के लिए एक लाख रुपये की मांग करने लगा। इस दौरान खिलौना पिस्तौल से भी दिनेश को डराया गया। मामला गर्माता देख दिनेश ने राजेश को 20 हजार रुपये दे दिए।  
विज्ञापन


पूरे घटना क्रम की लिखित शिकायत दिनेश ने जिला पुलिस प्रमुख स्वपन शर्मा से की। एसएसपी के निर्देश पर जांच के बाद एएसआई बलराम कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर महिला व नकली सीबीआई अधिकारी बने राजेश कुमार निवासी अप्पर पट्टी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही दिनेश से लिए गए 20 हजार रुपये व नकली पिस्तौल बरामद कर लिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों को अदालत में पेश कर रिमांड लेकर पूछताछ की जाएगी कि इससे पहले कितने लोगों को अपने जाल में फंसा कर ठगी की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed