{"_id":"1f0429c59c98dbf0ecd83fe0dc33900f","slug":"woman-thief-theft-jewellery-from-home-at-mohali-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्तन बेचने के बहाने आई महिला, बेहोश कर ले गई ज्वेलरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बर्तन बेचने के बहाने आई महिला, बेहोश कर ले गई ज्वेलरी
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Mon, 11 Jan 2016 10:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली शहर और साथ लगते इलाकों में बर्तन बेचने के बहाने लोगों को लूटने वाली महिलाओं का एक गिरोह सक्रिय हो गया है। ऐसे ही गिरोह की एक महिला ने गांव लखनौर में सास और बहू को निशाना बनाया।
विज्ञापन
पहले गिरोह की महिला ने परिवार की महिलाओं का विश्वास जीता फिर उसके बाद दोनों को बेहोश कर करीब अस्सी हजार की ज्वेलरी ले गए। महिलाओं को देर शाम आई होश। इसके बाद उन्होंने परिवार वालों को सूचित किया। तब जाकर परिवार वाले और इलाके के लोग इकट्ठा हुए। सोमवार को पुलिस से शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन
यह मामला छह जनवरी का है। घर के मालिक जसपाल सिंह ने बताया कि जब यह वारदात हुई। उस समय घर पर उनकी पत्नी परमजीत कौर और नवविवाहिता बहू थी। महिला बर्तन बेचने के बहाने आई थी। इसके बाद चुपके से उसने सास-बहू को कोई चीज सुंघा दी, जिससे वे दोनों बेहोश हो गईं।
विज्ञापन
इसके बाद वे दोनों के गले में पहनी ज्वेलरी व घर में रखा सामान लेकर फरार हो गई। देर शाम दोनों को होश आई तो उन्होंने इस बारे में उन्हें सूचना दी।
खराब कुक्कर को ठीक कर लाई थी महिला
जसपाल सिंह ने बताया कि यह महिला वारदात से एक दिन पहले भी उनके घर पर आई थी। उस दिन महिला उनसे खराब कुक्कर ले गई थी। साथ ही उसे ठीक कर अगले दिन लाई थी।
यह ले गई महिला: सोने का हार, अंगूठी, चांदी की पंजेब और घर का अन्य सामान।