{"_id":"7fbd5479b0c0377e405fe5df01a3891f","slug":"woman-thief-arrested-in-manimajara-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शापिंग के बहाने चोरी कर रही महिला गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शापिंग के बहाने चोरी कर रही महिला गिरफ्तार
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 26 Oct 2015 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनीमाजरा मार्केट में रविवार को शॉपिंग के बहाने दुकान में घुसी एक महिला ने वहां पहले से मौजूद महिला का पर्स चुराने का प्रयास किया। दुकानदारों ने उसे रंगे हाथ दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार वारदात मनीमाजरा मार्केट में रविवार दोपहर को हुई। दरअसल कश्मीरो देवी निवासी रैली पिंड पंचकूला परिवार के साथ शॉपिंग करने आई थी। मार्केट में महिला चूड़ियां लेने के लिए परिवार से अलग होकर एक जगह पर रुक गई। महिला ने कुछ सामान लिया और पर्स से पैसे देकर दोबारा से पर्स थैले में रख लिया।
विज्ञापन
महिला के पर्स में कुल पचास हजार कैश था। इसी दौरान पास में खड़ी दूसरी महिला ने मौका देखकर उसके बैग से पर्स चोरी करने की कोशिश की। आरोपी महिला अपनी करतूत में कामयाब हो पाती कि इससे पहले ही एक दुकानदार की नजर उस पर पड़ गई।
विज्ञापन
दो-तीन दुकानदारों ने आरोपी महिला को रंगे हाथ पकड़ लिया। वारदात स्थल पर घंटों हंगामे के बाद दुकानदारों ने उसे मनीमाजरा थाना पुलिस को सौंप दिया।
थाना प्रभारी के अनुसार पंचकूला निवासी कश्मीरो देवी ने एक महिला पर पैसे से भरा पर्स चोरी का आरोप लगाया था, लेकिन बाद में उन्होंने कोई लिखित शिकायत नहीं दी। हालांकि पुलिस अपने स्तर पर केस को वेरीफाई करने में लगी है।