फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Woman kills husband with the help of lover in Malout

Punjab: पहले बच्चों को बेहोश किया फिर प्रेमी के साथ मिल पति को काट डाला, सिर व धड़ अलग-अलग जगह फेंका

Sun, 25 Sep 2022 11:21 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मलोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मलोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 25 Sep 2022 11:21 PM IST
सार

पुलिस ने मृतक की पत्नी नीलम रानी उर्फ किरन और उसके प्रेमी विनेश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही दोनों की तस्वीरें भी जारी की हैं, ताकि कहीं दिखाई देने पर पुलिस को सूचित किया जा सके। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Woman kills husband with the help of lover in Malout
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के मलोट में शनिवार की रात को एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की गर्दन काटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद धड़ को बोरी में डालकर पास में ही स्थित एक डिग्गी में फेंक दिया। जबकि सिर को झाड़ियों में फेंक दिया। पता चला है कि पति इन दोनों के संबंधों में बाधा बन रहा था। वारदात को अंजाम देने से पहले घर में मौजूद दोनों बच्चों को बेहोश किया। थाना सिटी पुलिस ने दोनों की तस्वीरें जारी कर उनके खिलाफ हत्या की धारा में केस दर्जकर तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


श्री मुक्तसर साहिब के गांधी नगर निवासी करोड़ी मल ने बताया कि उसका करीब 42 वर्षीय भाई अमरनाथ पहले मलोट की एकता कालोनी में रहता था और अब कुछ माह से रेलवे के क्वार्टर में किराये पर रह रहा था। वह कबाड़ का काम करता था। उसके चार बच्चे हैं। एक बच्चा उनके पास, एक ननिहाल में व दो बच्चे अमरनाथ के साथ ही रहते थे। 
विज्ञापन


सुबह करीब सात बजे वह उसके क्वार्टर में पहुंचा तो अंदर खून पड़ा था। एक बच्चा बेहोश पड़ा था। घर के बाहर भी घसीटने के निशान थे। इस पर वह पड़ोसी को साथ लेकर खून के निशान को देखते गया तो पास में ही स्थित एक बोरी में अमरनाथ का शव डिग्गी में पड़ा था। जबकि इससे कुछ दूरी पर झाड़ियों में उसका सिर पड़ा था। उसने बताया कि भाई की गर्दन काटकर हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सूचना मिलते ही अबोहर रेलवे चौकी और थाना सिटी के पुलिसकर्मियों ने पहुंचकर जांच शुरू की। शिकायत में करोड़ी मल ने कहा कि भाई की पत्नी नीलम रानी उर्फ किरन के मलोट की एकता कालोनी निवासी विनेश कुमार के साथ संबंध थे। भाई इसका विरोध करता था। इसी बात को लेकर घर में क्लेश भी रहता था। 


उसने बताया कि पिछले दिनों वह विनेश के साथ भाग भी गई थी। इसी के चलते उसने गला काटकर अमरनाथ की हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक की पत्नी नीलम रानी उर्फ किरन और उसके प्रेमी विनेश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही दोनों की तस्वीरें भी जारी की हैं, ताकि कहीं दिखाई देने पर पुलिस को सूचित किया जा सके। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed