{"_id":"64de03c55c3f9d6534007546","slug":"woman-killed-with-sharp-weapon-in-tigrana-village-of-bhiwani-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: घर में घुसकर महिला की तेजधार हथियार से हत्या, खून से लथपथ मिली लाश, पड़ोसी के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Bhiwani News: घर में घुसकर महिला की तेजधार हथियार से हत्या, खून से लथपथ मिली लाश, पड़ोसी के खिलाफ केस दर्ज
Thu, 17 Aug 2023 05:00 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 17 Aug 2023 05:00 PM IST
सार
सदर पुलिस थाना प्रभारी रमेशचंद्र ने बताया कि इस मामले में आरोपी युवक पर हत्या की धारा के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अपनी आगामी कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
वारदातस्थल पर जांच करने पहुंची पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भिवानी के गांव तिगड़ाना में घर में घुसकर एक महिला की तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई। मृतका के पति ने अपनी पत्नी की हत्या का आरोप पड़ोस के युवक पर लगाया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों को सौंप दिया। मृतका की पहचान दीपक (34) के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस ने मृतका के पति के बयान पर आरोपी युवक पर हत्या की धारा के तहत केस दर्जकर लिया है।
विज्ञापन
मृतका के पति किरण पाल ने बताया कि उसके चार बच्चे हैं। इनमें तीन लड़की और एक लड़का है। गुरुवार को वह काम पर भिवानी आया था। उसके पास उसके पिता ने घर आने के लिए फोन किया। जब वह घर पर पहुंचा तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। वह किसी तरह घर के अंदर घुसा तो उसे अपनी पत्नी फर्श पर खून से लथपथ पड़ी मिली।
विज्ञापन
किरण पाल ने बताया कि उसके पड़ोस का ही युवक उसकी पत्नी का अक्सर पीछा करता था और परेशान करता था। कुछ दिन पहले उसने युवक को घर में आने से मना किया था। तब युवक ने उसकी पत्नी को जान से मारने की धमकी दी थी। उसने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर एसपी वरुण सिंगला, सदर थाना एसएचओ रमेश चंद्र और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। वही, एफएसएल की टीम ने मौके से सबूत एकत्रित किए। सदर पुलिस थाना प्रभारी रमेशचंद्र ने बताया कि इस मामले में आरोपी युवक पर हत्या की धारा के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अपनी आगामी कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन