फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Woman died after abortion in Sunam of Punjab

Punjab News: पत्नी के पेट में हुआ दर्द तो कथित नर्स के पास पहुंचा पति, गर्भपात के तुरंत बाद महिला की मौत

Sun, 10 Sep 2023 04:40 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 10 Sep 2023 04:40 PM IST
सार

सब इंस्पेक्टर ने कहा कि सतगुर सिंह को बच्चा नहीं दिखाया गया और किसी थैले में डालकर नर्स भाग गई। इसी दौरान उसकी पत्नी की मौत हो गई। पुलिस ने धारा 304 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सुनाम के सरकारी अस्पताल में मृतका का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। 

विज्ञापन
Woman died after abortion in Sunam of Punjab
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI

विस्तार

गर्भवती महिला इलाज की खातिर एक कथित नर्स के पास उसके घर आई। महिला को दर्द हो रहा था। आराम न मिलने पर नर्स ने गर्भवती महिला का गर्भपात करा दिया। इसके तुरंत बाद महिला की मौत हो गई। कथित नर्स ने 16 हजार रुपये की फीस ली थी। महिला की मौत के बाद नर्स भ्रूण लेकर फरार हो गई। पुलिस ने नर्स के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


सुनाम में तैनात सब इंस्पेक्टर कश्मीर सिंह ने बताया कि गांव घोडेनब (लहरागागा) के सतगुर सिंह की पत्नी कर्मजीत कौर चार-पांच माह की गर्भवती थीं। शनिवार की शाम को उसे अचानक दर्द होने लगा। सतगुर पत्नी को सुनाम की इंदिरा बस्ती में रहने वाली नर्स उषा कौर के घर ले आया। नर्स ने कई इंजेक्शन दिया और कहा कि केस खराब है। 
विज्ञापन


गर्भपात करना पड़ेगा अन्यथा मां की जान को खतरा है। रात को घर में ही रुकने को कहा। कर्मजीत कौर के पति सतगुर सिंह से 16 हजार रुपये का अग्रिम भुगतान किया। नर्स ने रविवार की सुबह चार बजे गर्भपात करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सब इंस्पेक्टर ने कहा कि सतगुर सिंह को बच्चा नहीं दिखाया गया और किसी थैले में डालकर नर्स भाग गई। इसी दौरान उसकी पत्नी की मौत हो गई। पुलिस ने धारा 304 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सुनाम के सरकारी अस्पताल में मृतका का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed