फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Woman did Marriage without Divorce

उद्योगपति की पत्नी बिन तलाक बनी दुल्हन

Thu, 25 Sep 2014 01:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला Updated Thu, 25 Sep 2014 01:40 PM IST
विज्ञापन
Woman did Marriage without Divorce

उद्योगपति की पत्नी की ओर से बिना तलाक लिए एनआरआई से शादी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बिजनेस मैन शिव नंदा की शिकायत पर पुलिस में पत्नी, एनआरआई और उसका साथ देने वाली सास के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


मामला, पंजाब के कपूरथला जिले का है। मामले में साथ देने वाली सास मोहिनी चंडीगढ़ में एसबीआई में डिप्टी मैनेजर है। स्विचगियर बनाने वाली फैक्ट्री के मालिक शिव नंदा ने बताया कि उसकी शादी 2007 में पंचकूला की स्मृति के साथ हुई थी।
विज्ञापन


दोनों की दूसरी शादी थी। नंदा के मुताबिक वह जब भी घर से काम पर जाते तो अक्सर पत्नी का फोन व्यस्त रहता था। इस पर उन्हें शंका हुई। उन्होंने पत्नी के फोन कॉल्स की डिटेल निकलवा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

गैरहाजिरी में आता था मिलने

Woman did Marriage without Divorce

फोन कॉल्स की डिटेल में देखा की पत्नी के फोन से रोजाना अनगिनत कॉल्स फिल्लौर के मोहल्ला चौधरियां के रहने वाले दिनेश शर्मा को की गई थीं। इस पर उन्होंने चोरी-छिपे पत्नी पर निगाह रखनी शुरू कर दी। वह अक्सर अपने प्रेमी से मिलती।

जब वह पूछते कहां गई थी तो झूठ बोल देती थी। एक दिन उनके माता-पिता की गैरहाजिरी में दिनेश कुमार उसकी पत्नी को मिलने घर गया। वे दोनों बेडरूम में बैठे थे। इस पर उनकी पहली पत्नी का बेटा स्कूल से गया। पत्नी ने बेटे को यह कह कर चुप करा दिया कि वह उनके पापा का कोई दोस्त था।

नकदी जेवरात लेकर मां के घर चली गई

Woman did Marriage without Divorce

उद्योगपति ने बताया कि 4 अगस्त को पत्नी मौका पा कर घर से 38 तोले सोना और 80 हजार रुपए लेकर घर से चली गई। उन्हें पता चला कि वह अपनी मां के घर पंचकूला में है।

उन्होंने अपनी सास को पूरी बात बताई और पत्नी को वापस घर भेजने के लिए कहा। इस पर सास, साले नितिन और उनकी पत्नी काम्या ने स्पष्ट कह दिया कि स्मृति उनके साथ कभी नहीं जाएगी। उन्होंने स्मृति की शादी कहीं और कर दी है।

इसके बाद उनकी पत्नी ने बिना तलाक दिए अपने प्रेमी दिनेश के साथ रहना शुरू कर दिया। उन्होंने पुलिस को उनके खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed