{"_id":"5b6d986a4f1c1bf5498b61aa","slug":"woman-commits-suicide-in-batala-due-to-upset-neighbor-phone-calls","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी युवकों ने फोन कर किया तंग, परेशान महिला ने उठाया वो कदम, सन्न रह गए सभी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पड़ोसी युवकों ने फोन कर किया तंग, परेशान महिला ने उठाया वो कदम, सन्न रह गए सभी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बटाला (पंजाब)
Updated Sat, 11 Aug 2018 09:43 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पड़ोसी युवकों के बार बार फोन करने से परेशान होकर भंडारी मोहल्ला की अमरप्रीत कौर (25) ने जहर खाकर जान दे दी। सिटी पुलिस ने मृतका के पिता के बयान पर उसके पड़ोसी अमनदीप सिंह और सोनू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपी चंडीगढ़ में किसी प्राइवेट फर्म में काम करते हैं।
थाना सिटी के एएसआई हरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में अमरप्रीत कौर के पिता कुलवंत सिंह निवासी अमृतसर ने बताया है कि उसकी बेटी की शादी बटाला के संदीप सिंह से 2013 में हुई थी। दोनों का एक तीन साल का बेटा भी है। कुलवंत सिंह ने बताया कि पिछले कुछ समय से उसकी बेटी को उसके पड़ोसी अमनदीप और सोनू बार-बार फोन करके परेशान कर रहे थे। इसकी वजह से उसकी बेटी परेशान रहती थी। इसी परेशानी में उसने जहर निगलकर जान दे दी।
एएसआई हरजीत सिंह ने बताया कि कुलवंत सिंह के बयान पर अमनदीप सिंह और सोनू निवासी भंडारी मोहल्ला के खिलाफ थाना सिटी में धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी कब से महिला को फोन कर रहा था, अभी इसके बारे में कुछ साफ नहीं हुआ है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और पूछताछ कर रही है।