{"_id":"f49b5622237ce2ece454bbf227650372","slug":"woman-commit-suicide-at-kaithal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्वस्त्र घुमाने की धमकी, महिला ने की खुदकुशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निर्वस्त्र घुमाने की धमकी, महिला ने की खुदकुशी
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल।
Updated Fri, 28 Aug 2015 12:58 AM IST
विज्ञापन
निर्वस्त्र घुमाने की धमकी देने से भयभीत एक महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतका के बेटे की शिकायत पर छह लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। घटना पूंडरी के गांव मूंदड़ी की है।
विज्ञापन
पूंडरी पुलिस को दी शिकायत में मूंदड़ी निवासी नसीब सिंह ने बताया कि गांव के कुछ लोगों के साथ उनका भूमि विवाद चल रहा है। इसके चलते वह लोग उन पर केस हटाने के लिए लगातार दबाव बना रहे थे।
विज्ञापन
आरोप है कि सुरेश, सुभाष, रोशन, रामफल, सोनू व चुहड़माजरा निवासी काका 25 अगस्त को उनके घर आए ओर उन्होंने उसकी मां को धमकी दी कि केस वापस नहीं लिया तो उसे गांव में निर्वस्त्र कर घुमाएंगे।
विज्ञापन
इससे भयभीत और दबाव में आई उसकी मां महेंद्रो देवी ने उसी दिन जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पूंडरी एसएचओ ने बताया कि मृतक महिला को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।