फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   woman burned herself in depression

डिप्रेशन में महिला ने खुद को लगाई आग

Fri, 30 Jan 2015 08:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुल्लांपुर दाखा (लुधियाना)
ब्यूरो/अमर उजाला, मुल्लांपुर दाखा (लुधियाना) Updated Fri, 30 Jan 2015 08:36 PM IST
विज्ञापन
woman burned herself in depression

बीमारियों की वजह से दिमागी तौर पर परेशान गांव कैलपुर में रहने वाली बिंदरपाल कौर (55) ने वीरवार देर रात खेतों में जाकर आत्मदाह कर लिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


घटना का पता उस समय चला जब खेतों में काम करने वाला मजदूर वहां आया। महिला का जला शव देख उसने तुरंत इसकी जानकारी गांव के लोगों को दी। सूचना मिलने के बाद थाना दाखा की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद बिंदर कौर का शव वारिसों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बिंदर कौर गांव ढंढारी कलां की रहने वाली थी। वह बीते दो साल से अपने किसी रिश्तेदार के घर पर ही रह रही थी। वह कई बीमारियों से पीड़ित थी। उसका इलाज चल रहा था। इस वजह से वह परेशान चल रही थी। वीरवार रात को वह घर में पड़ी डीजल की कैनी लेकर खेतों में चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने खेतों में जाकर खुद पर डील डाल आत्मदाह कर लिया। सुबह परिजन उसे ढूंढते रहे, लेकिन वह नहीं मिली। इस दौरान खेतों में काम करने वाला व्यक्ति वहां गया तो जला शव देख उसके होश उड़ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed