फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   woman brutally murder her 2 childs for illegal relationship

पति तलाक दे रहा था, पर बच्चे प्यार के रास्ते का रोड़ा थे, मार डाले

Wed, 02 Dec 2015 05:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद(हरियाणा) Updated Wed, 02 Dec 2015 05:26 PM IST
विज्ञापन
woman brutally murder her 2 childs for illegal relationship

पति तलाक देने को राजी था, लेकिन प्रेमी से दूसरी शादी करने में बच्चे बन रहे थे बाधक। मां ने प्रेमी संग मिलकर मार डाले। हरियाणा के जींद में घटी हैवानियत की इस घटना का खुलासा पुलिस जांच में हुआ।

विज्ञापन


दरअसल सुंदरपुर गांव में दस वर्षीय गुरजेंट उर्फ मन्नी के मौत की गुत्थी सुलझाने का दावा करते हुए पुलिस ने कहा कि गुरजेंट की मां ने ही अपने प्रेमी नरवाना के पटेल नगर निवासी शेखर को हत्या के लिए बच्चा सौंपा था। शेखर उसे अपने स्कूटर पर घर से लेकर आया और गला दबा कर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन


फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि प्रेमी फरार चल रहा है। अदालत ने महिला को जेल भेज दिया है। पुलिस महिला के प्रेमी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुंदरपुर गांव निवासी महिला मुकेश देवी अपने भाई के साले नरवाना निवासी शेखर के साथ प्रेम करती है। दोनों के बीच संपर्क करीब एक साल पहले हुआ। मुकेश अपने पति मनोज के साथ पंचकुला में रहती थी।

इसी दौरान 21 वर्षीय शेखर ने पंचकुला में दाखिला लिया और वह पेइंग गेस्ट के तौर पर मनोज और मुकेश के साथ रहने लगा। इसी दौरान दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ा। दोनों ने शादी का फैसला लिया, लेकिन मुकेश के दो बच्चे इसमें रोड़ा बन रहे थे।

बच्चों को बीच से हटाने के लिए मुकेश और शेखर ने इसी साल दो अक्टूबर को पंचकूला में ही मुकेश की 12 वर्षीय बेटी गुलप्रीत उर्फ गुल्लू को भी गला घोंट कर हत्या कर दी थी।

इसी कड़ी में गुरजेंट की मां मुकेश और उसके प्रेमी शेखर ने मिल कर 29 नवंबर को 10 वर्षीय गुरजेंट की गला घोंट कर हत्या कर दी। 29 नवंबर को दस वर्षीय गुरजेंट की हत्या की पूरी तैयारी शेखर और मुकेश ने पहले ही फोन पर कर ली थी। योजना के अनुसार शेखर स्कूटर लेकर मुकेश के घर के बाहर पहुंच गया।

मुकेश कुत्ते को रोटी देने के बहाने अपने बेटे गुरजेंट को बाहर लाई और बाहर स्कूटर लिए खड़े शेखर की ओर इशारा कहा कि जा अपने मामा के साथ स्कूटर पर बैठ जा। गुरजेंट जाना नहीं चाहता था, लेकिन जबरन उसे स्कूटर पर बैठा दिया गया।

प्रेमी से शादी करने में बन रहे थे रोड़ा

woman brutally murder her 2 childs for illegal relationship

पुलिस के अनुसार शेखर ने गांव से बाहर ले जाकर बच्चे की गला दाबकर हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने फोन कर मुकेश को इसकी जानकारी भी दी और यहां से फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार पंचकुला में मुकेश और शेखर दोनों ने ही गला घोंट कर 12 वर्षीय गुलप्रीत उर्फ गुल्लू की हत्या की थी। अब जींद पुलिस पंचकुला पुलिस को इसकी जानकारी देगी और वहां भी दोनों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करवाया जाएगा।

पुलिस के अनुसार बेटी की हत्या के बाद मुकेश ने अपने माता-पिता से शेखर के साथ शादी करने की इच्छा जताई थी, लेकिन परिजनों ने साफ किया कि यदि वह तलाक लेना चाहती है तो ले ले, लेकिन दो-दो बच्चों के साथ वे उसे दोबारा शादी नहीं करने देंगे।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला है कि मुकेश ने अपने पति को भी तलाक के लिए कहा था। इस पर मनोज व उसके परिजन भी राजी हो गए थे। ऐसे में मुकेश बच्चों को रास्ते से हटाना चाहती थी।

पुलिस के अनुसार जब ग्रामीणों को दस वर्षीय गुरजेंट का शव मिला तो परिजन उसे अस्पताल लाने लगे। इस पर मुकेश ने उन्हें रोकना चाहा और कहा कि अब इसमें कुछ नहीं बचा है। इसे अस्पताल ले जाने का कोई फायदा नहीं। इसके बावजूद परिजन शव को अस्पताल लाए और पूरे मामले से पर्दा उठा।

धर्मवीर, सदर थाना प्रभारी ने बताया ‌कि पुलिस को सुंदरपुर गांव में बच्चे का शव मिला था। इसकी जांच के दौरान सामने आया कि बच्चे की मां ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या की थी। इस पर आरोपी महिला को पुलिस ने काबू कर लिया है। अदालत ने उसे जेल भेज दिया है।

अब पुलिस महिला के प्रेमी नरवाना निवासी शेखर की तलाश कर रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा। जींद पुलिस पंचकुला में हुई बच्ची की हत्या के लिए वहां की पुलिस को लिखेगी। इसके बाद कार्रवाई पंचकुला पुलिस द्वारा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed