{"_id":"895954bbda5188b6c63766fd90a91d6a","slug":"woman-arrested-with-heroin-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफ्रीकी युवक संग आई युवती स्मैक, हेरोइन के साथ अरेस्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अफ्रीकी युवक संग आई युवती स्मैक, हेरोइन के साथ अरेस्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Mon, 12 Jan 2015 08:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के सेक्टर-5 स्थित एक निजी होटल से तीन जनवरी को पुलिस को चकमा देकर फरार होने वाली युवती को पुलिस ने नशीले पदार्थों के साथ गिरफ्तार कर लिया है। यह युवती अफ्रीकी युवक इबेर इगोनु के साथ इस होटल में आई थी।
विज्ञापन
तब अचानक पुलिस की रेड के दौरान इबेर इगोनु और एसएचओ की हाथापाई का फायदा उठाकर युवती मौके से फरार हो गई थी। पुलिस ने शनिवार देर रात छापेमारी के दौरान इस युवती को गिरफ्तार कर लिया। युवती से स्मैक, हीरोइन एवं गांजा बरामद हुआ है। युवती को पुलिस ने दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
सेक्टर-5 पुलिस थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया युवती की पहचान सेक्टर-14 स्थित मार्केटिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी अमनदीप कौर के तौर पर हुई। यह गिरफ्तारी अमनदीप कौर की बहन सर्वजीत कौर की सूचना पर हुई है। एसएचओ के मुताबिक सर्वजीत कौर ने सूचना दी थी कि उसकी बहन अमनदीप कौर रात करीब दस बजे सेक्टर-6 स्थित शक्ति भवन चौक के पास नशीले पदार्थों के साथ खड़ी है।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही सुरेश कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने तुरंत मौके से युवती को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लेने के बाद उसकी तलाश ली गई, तो स्मैक हेरोइन एवं गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने 3 जनवरी 2015 को उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 419, 420, 467, 468, 471/120 बी, 13/14 विदेशी अधिनियम और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मामला दर्ज किया था। उसी के तहत उसे गिरफ्तार किया गया है।
3 जनवरी 2015 को अमनदीप कौर एक अफ्रीकी युवक के साथ सेक्टर-5 स्थित होटल सुबह करीब साढ़े 11 बजे पहुंची थी। इसके बाद दोनों को छोड़ने आए टैक्सी ड्राइवर ने मामले की सूचना पुलिस दे दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई थी, तो अफ्रीकी ने पुलिस को देखते ही चम्मच से हमला कर दिया था और जमकर हाथापाई की।
इस हंगामा का फायदा उठाकर अमनदीप कौर मौके से फरार हो गई थी। जबकि पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया था। तब से पुलिस लगातार अमनदीप कौर की तलाश में थी। पुलिस ने कई जगह उसे ढूंढा, लेकिन वह नहीं मिली। पुलिस ने अमनदीप कौर के परिवार से भी अमनदीप की कोई सूचना मिलने पर जानकारी देने को कहा था।
अमन की बहन सर्वजीत कौर को जैसे ही उसके बारे में जानकारी मिली, तो उसने पुलिस को सूचित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि अमनदीप से नशीले पदार्थ बरामद हुए हैं। रविवार को उसे ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। युवती से नशीले पदार्थों के बारे में पता लगाया जाएगा। उसके तार किन-किन लोगों से जुड़े हैं, यह भी पुलिस पता लगाने की कोशिश करेगी।