{"_id":"5ccd9abdbdec2207292551a9","slug":"woman-and-youth-murdered-on-night-in-balachaur-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलाचौर में महिला की हत्या, पेड़ से लटका मिला युवक का शव, पुलिस को ऑनर किलिंग का शक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बलाचौर में महिला की हत्या, पेड़ से लटका मिला युवक का शव, पुलिस को ऑनर किलिंग का शक
Sat, 04 May 2019 09:18 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवांशहर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवांशहर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 04 May 2019 09:18 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलाचौर के गांव उधनोवाल में शुक्रवार-शनिवार की रात एक महिला और युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस को आशंका है कि दोनों के प्रेम संबंधों से नाराज होकर यह हत्या की गई है। मामले की जांच पुलिस ऑनर किलिंग मानकर कर रही है। मामले में पुलिस गांव के लोगों से जानकारी ले रही है। पुलिस ने इस मामले में दो अलग अलग एफआईआर दर्ज की हैं।
विज्ञापन
महिला के मर्डर के मामले में मृतका के भाई ने उसके पति सुभाष, देवर शम्मी व परिवार की 2 महिलाओं पर हत्या का शक जताया है। जबकि दूसरे मामले में मृतक युवक के परिवार ने अज्ञात लोगों पर हत्या का मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब पौने सात बजे गांव के ग्राउंड में सैर करने जा रहे कुछ लोगों को सूचना मिली कि गांव के युवक का बिक्कर का पेड़ से शव लटका है। इस दौरान लोग वहां पर पहुंचे और युवक का शव पेड़ से नीचे उतार लिया। इसी दौरान एक अन्य सूचना आई कि गांव की पूर्व सरपंच की जेठानी का भी मर्डर हो गया है। सूचना मिलते ही लोगों के पैरों से जमीन खिसक गई।
विज्ञापन
मृतक महिला सुमन के गले पर तेजधार हथियार के कट मिले हैं। डीएसपी राजपाल सिंह ने बताया कि मृतक महिला सुमन के भाई गुरप्रीत ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसे शक है कि उनकी बहन के ससुरालियों ने ही उसकी हत्या की है। पुलिस ने मामले में सुमन के पति सुभाष चंद्र, देवर विजय उर्फ शम्मी सरपंच व दो महिलाओं पर हत्या का मामला दर्ज किया है।
दूसरे मामले में मृतक बिक्कर के परिवार ने भी शक जताया कि बिक्कर का मर्डर कर उसका शव लटकाया गया है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात पर हत्या का मामला दर्ज किया है। मृतक बिक्कर गांव में ही एक कुटिया में सेवा करता था। पुलिस को महिला का फोन बरामद हो गया, लेकिन बिक्कर का फोन अभी बरामद नहीं हुआ है।