आलू, प्याज बेचते-बेचते वे बन गए तस्कर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रांसपोर्ट काम के दौरान आलू-प्याज बेचते बेचते एक व्यक्ति ने अपने साथी के साथ शराब तस्करी का काम शुरू कर दिया। एंटी लिकर स्टाफ पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गाड़ी में लदी पचास पेटी शराब बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने सराभा नगर स्थित राजगुरु नगर निवासी गुरदर्शन सिंह निक्कू और दविंदर पाल सिंह के खिलाफ थाना सराभा नगर में मामला दर्ज किया है।
परमेट भी नहीं था उनके पास
एंटी लिकर स्टाफ के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर हरबंस सिंह ने कहा कि पुलिस पार्टी ने पक्खोवाल रोड पर नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान आरोपी वहां से गुजर रहे थे।
पुलिस पार्टी को सूचना मिली तो पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जब उनकी गाड़ी की तलाशी ली गई तो आरोपियों के पास से पचास पेटी शराब मिली। पुलिस ने आरोपियों से परमेट की मांग की, लेकिन आरोपी कुछ दिखा नहीं सके।
खर्चा पूरा करने के लिए बेचने लगे शराब
पुलिस पूछताछ में आरोपी निक्कू ने पुलिस को बताया कि वह ट्रांसपोर्ट का काम करता था और साथ में आलू-प्याज बेचने का भी काम करता था, लेकिन उसका खर्चा पूरा नहीं हो रहा था।
उसके साथ उसने शराब बेचनी शुरू कर दी। आरोपी के खिलाफ पहले भी कई थानों में चोरी और ठगी के मामले दर्ज है। जिनमें आरोपी पहले जेल में रह चुका है।
पुरानी एक्सीडेंटल गाड़ियां भी खरीदते थे
सब इंस्पेक्टर हरबंस सिंह ने कहा कि आरोपी गुरदर्शन सिंह निक्कू पुरानी एक्सीडेंटल गाड़ियां खरीदता और उत्तरप्रदेश स्थित मुजफ्फरनगर इलाके में से उसके पार्ट्स लाकर यहां पर गाड़ी तैयार कर देता था।
उसके बाद आरोपी जाली कागजात तैयार कर उसे आगे बेच देता था। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ में जुटी हुई है कि वह शराब कहां से लाकर किसे सप्लाई करते थे।