फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   wife want divorce due to sex reason, case file

'जज साहब! पति यौन संबंध नहीं बनाता, मुझे तलाक चाहिए'

Sun, 03 May 2015 06:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा) Updated Sun, 03 May 2015 06:11 PM IST
विज्ञापन
wife want divorce due to sex reason, case file

जज साहब! मेरे पति ने दो साल से मेरा परित्याग कर रखा है। रूठकर अलग कमरे में सो जाता है। मेरे साथ यौन संबंध स्थापित नहीं किए हैं। इस आधार पर मुझे विवाह विच्छेद की अनुमति दी जाए।

विज्ञापन


मामला हरियाणा के सिरसा के उपमंडल डबवाली के गांव कालूआना में एक महिला ने यौन संबंधों को आधार बनाकर राजस्थान की एक अदालत में याचिका दाखिल की है। अदालत ने महिला की याचिका के आधार पर पति को समन जारी करके अदालत में पेश होने के आदेश दिए हैं। मामले की सुनवाई 18 मई को होगी।
विज्ञापन


राजस्थान के जिला हनुमानगढ़ की तहसील रावतसर के गांव चक-चार सीवाईएम निवासी विद्या देवी ने न्यायालय अपर जिला न्यायाधीश संख्या-1, नोहर में याचिका दाखिल करके कहा है कि उसकी शादी सात मार्च 2011 को उपमंडल डबवाली के गांव कालूआना निवासी रविप्रकाश के साथ हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके दो बेटे हैं। शादी के बाद वह अपने पति के साथ रहकर अपना पत्नी धर्म निभाती रही। कुछ समय बीतने के बाद रविप्रकाश के व्यवहार में बदलाव आ गया। दहेज की मांग को लेकर उसे परेशान करते हुए मारपीट करने लगा। यहां तक की कई बार उसे खाने के लिए भोजन तक नहीं दिया गया।

ससुरालवाले दे रहे पत‌ि-प‌त्नी के बीच दे रहे दखल

wife want divorce due to sex reason, case file

अपनी याचिका में पीड़िता ने कहा है कि उसका पति उससे रूठकर अलग कमरे में सो जाता था। जिससे उसे मानसिक और शारीरिक पीड़ा पहुंची। जून 2013 में मारपीट कर घर से निकाल दिया।

उस समय से उसके पति ने उसका परित्याग कर रखा है। उसके साथ यौन संबंध कायम नहीं किए हैं। इसलिए वह विवाद विच्छेद की डिग्री प्राप्त करने की अधिकारी है। विद्या देवी की याचिका पर अदालत ने उसके पति को तलब किया है। साथ में यह भी चेतावनी दी है कि अगर वह अदालत में पेश नहीं होगा, तो अदालत एकपक्षीय फैसला सुनाने के लिए बाध्य होगी।

आरोप असत्य हैं
मैं अपनी पत्नी को अपनाने के लिए तैयार हूं। परंतु उसके ससुराली ऐसा नहीं होने दे रहे। मैंने डबवाली अदालत में याचिका दायर कर रखी है। दो बेटों के बाद उसने परिवार नियोजन के तहत मई 2014 में अपनी पत्नी का ऑपरेशन करवा दिया था।

अक्तूबर 2014 में विधानसभा चुनाव के दौरान उसकी पत्नी ने गांव कालूआना में उसके पास रहते हुए अपने मत का प्रयोग किया था जबकि याचिका में उसने 2013 में अपने माता-पिता के साथ रहने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed